एजुकेशन
अगर आप JEE Main 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है. दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अगले साल जेईई मेन की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को लिए जरूरी सूचना जारी की है. यह परीक्षा जनवरी 2026 और अप्रैल 2026 दो सेशन में आयोजित की जाएगी.
अगर आप JEE Main 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए अहम है. दरअसल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अगले साल जेईई मेन की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को लिए जरूरी सूचना जारी की है. यह परीक्षा जनवरी 2026 और अप्रैल 2026 दो सेशन में आयोजित की जाएगी.
पहले सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म अक्टूबर 2025 में ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा. परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन से पहले उम्मीदवारों से आग्रह किया गया है कि वे एप्लीकेशन या एंट्रेंस प्रोसेस के दौरान समस्याओं से बचने के लिए अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को चेक जरूर कर लें.
यह भी पढ़ें- बोर्ड कोई भी हो अब सर्टिफिकेट की वैल्यू होगी एक जैसी, NCERT यूं खत्म करेगी असमानता
- आधार कार्ड: आपका नाम, जन्मतिथि (10वीं क्लास के सर्टिफिकेट के मुताबिक), नवीनतम फोटो, पता और पिता का नाम सही होना चाहिए.
- यूडीआईडी कार्ड (दिव्यांग व्यक्तियों के लिए): कार्ड वैध होना चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर उसका नवीनीकरण किया जाना चाहिए.
- कैटिगरी सर्टिफिकेट: ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी या ओबीसी-एनसीएल कैटिगरी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वैध प्रमाण पत्र होना चाहिए.
एनटीए ने चेतावनी दी है कि इन डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी एप्लीकेशन स्वीकार करने और बाद में कई कठिनाइयों का कारण बन सकती है. इन्हें अभी अपडेट करने से स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन शुरू होने पर आखिरी समय में होने वाले तनाव से बचने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें- क्या है 'धर्मशाला' के नाम के पीछे का इतिहास? जानें राजाओं-महाराजाओं से क्या है कनेक्शन
उम्मीदवारों को लेटेस्ट नोटिस, निर्देश और महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और jeemain.nta.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है.
जेईई मेन, एनआईटी, आईआईआईटी और कई दूसरे केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश का एंट्रेंस है और यह आईआईटी में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड की योग्यता परीक्षा भी है. इन टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक स्टूडेंट्स को अपने डॉक्यूमेंट्स पहले से ही अपडेट कर लेने चाहिए और एनटीए की सभी घोषणाओं पर नजर रखनी चाहिए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.