Advertisement

JEE Advanced Answer Key 2025: 26 मई को जारी होगी जेईई एडवांस्ड की प्रोविजनल आंसर की, जानें कब आएगा रिजल्ट

JEE Advanced Answer Key 2025: 26 मई 2025 को JEE एडवांस्ड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी होने वाली है, जानें ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in से कैसे अपनी उत्तर कुंजी आज डाउनलोड कर सकेंगे...

Latest News
JEE Advanced Answer Key 2025: 26 मई को जारी होगी जेईई एडवांस्ड की प्रोविजनल आंसर की, जानें कब आएगा रिजल्ट

NEET MDS 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

JEE Advanced Answer Key 2025: IIT कानपुर कल 26 मई 2025 को JEE एडवांस्ड परीक्षा की प्रोविजनल की जारी करने वाला है. एक बार प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार JEE की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से प्रोविजनल की डाउनलोड कर सकेंगे. इस साल JEE एडवांस्ड परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की गई थी. जेईई एडवांस्ड परीक्षा में 2 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे. यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी.

JEE Advanced Answer Key 2025: आंसर की कैसे डाउनलोड करें?

- जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
-"JEE Advanced 2025 Provisional Answer Key" पर क्लिक करें.
- अपने लॉगइन डिटेल्स जैसे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर एंटर करें और लॉगइन पर क्लिक करें.
- आपका जेईई एडवांस्ड का प्रोविजनल आंसर की आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए JEE Advanced 2025 Provisional Key डाउनलोड करके जरूर सेव कर लें.


एक बार प्रोविजनल आंसर की जारी हो जाने के बाद स्टूडेंट्स 26 मई से 27 मई 2025 तक जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर प्रोविजनल आंसर की पर अपनी प्रतिक्रिया और टिप्पणियां दे सकेंगे. ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट 2 जून 2025 को सुबह 10:00 बजे जारी किय जाएगा. इसके साथ ही फाइनल आंसर की भी घोषित किया जाएगा.

रिजल्ट जारी होने के बाद पास होने वाले उम्मीदवार आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और दूसरे जीएफटीआई में ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे. परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद डिटेल्स काउंसलिंग शेड्यूल और प्रोसेस शेयर किया जाएगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement