एजुकेशन
JEE Advanced 2025 Topper Success Stroy: जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया में सक्षम जिंदल ने दूसरी रैंक हासिल की है. सक्षम की पढ़ाई के पीछे उनकी मां ने नौकरी छोड़ दी थी. आइए जातने है कि कैसा रहा उनका सफर
JEE Advanced 2025 Topper Success Stroy: जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में पहली रैंक रजित गुप्ता ने हासिल की है. वहीं इस परीक्षा में दूसरी रैंक पर सक्षम जिंदल आए हैं. सक्षम ने ऑल इंडिया रैंक में दूसरा स्थान हासिल किया है. अब सक्षम आईआईटी बॉम्बे से कंप्यटर साइंस से बीटेक करना चाहते हैं. परीक्षा का आयोजन आईआईटी कानपुर की ओर से 18 मई को दो पालियों में किया गया था. आइए जानते है सक्षम जिंदल के बारे में.
हरियाणा के हिसार रहने वाले हैं सक्षम
सक्षम जिंदल हरियाणा के रहने वाले हैं. 10वीं तक की पढ़ाई हिसार से ही की है. उसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह कोटा आ गए थे. उन्होंने बताया कि वह जेईई एडवांस्ड की तैयारी पिछले 2 सालों से कर रहे थे. जईई की तैयारी के लिए उन्होंने कोचिंग भी ली है. सक्षम कहते है कि वह दिन में 1 घंटे अपनी सेहत को देते थे. उनके पिता पैथोलॉजिस्ट हैं और उनकी मां डॉक्टर हैं. सक्षम ने कहा कि हमारी पढ़ाई में रुकावट न आए इसलिए मां ने नौकरी छोड़ दी.
मॉक टेस्ट में मिली मदद
टिप्स देते हुए उन्होंने बताया कि रोजाना तैयारी का शेड्यूल बताए और उसी के अनुसार तैयारी करें. एनटीआईटी की किताबें जरूर पढ़े और ज्यादा से ज्यादा मॉक टेस्ट दें. मॉक टेस्ट से गलतियों को सुधारने और तैयारी करने में बहुत मदद मिलती है. वह ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं. उन्होंने बताया कि वह घर पर पढ़ाई की बातें नहीं करते थे. उन्होंने बताया की कोडिंग में रुझान है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.