एजुकेशन
JAC 12th Result 2025 Arts: झारखंड बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर चुका है और आर्ट्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जानें कब आएगा रिजल्ट...
JAC 12th Result 2025 Arts: झारखंड एकेडमिक काउंसिल 8 जून तक 12वीं कक्षा की आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे जारी कर सकता है. पिछले साल के रुझानों के मुताबिक जेएसी 12वीं आर्ट्स के नतीजे आमतौर पर साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट के कुछ दिनों के बाद जारी करता है. झारखंड बोर्ड 12वीं के साइंस और कॉमर्स के नतीजे 31 मई को जारी कर चुका है. जल्द ही आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे जिसे स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com से चेक कर सकेंगे.
पिछले साल झारखंड कक्षा 12 आर्ट्स स्ट्रीम में कुल 95.97% स्टूडेंट्स पास हुए थे. आर्ट्स परीक्षा के लिए कुल 2,28,436 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिनमें से 2,19,838 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में पास हुए थे. पिछले साल कुल पास प्रतिशत के मामले में आर्ट्स के स्टूडेंट्स का प्रदर्शन साइंस और कॉमर्स के छात्रों से काफी बेहतर रहा था.
इस साल जेएसी कक्षा 12 कॉमर्स स्ट्रीम में 90.60% पास प्रतिशत दर्ज किया गया. पिछले साल की तुलना में इस साल कॉमर्स स्ट्रीम के स्टूडेंट्स ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया. विज्ञान स्ट्रीम में 87.80% स्टूडेंट्स ने 2025 में जेएसी कक्षा 12 की परीक्षा पास की. इस साल के साइंस के रिजल्ट में पिछले वर्ष की तुलना में मामूली वृद्धि देखी गई जिसमें अधिक स्टूडेंट्स ने उच्च श्रेणी में अंक हासिल किए.
कॉमर्स- 90.60%
साइंस- 87.80%
आर्ट्स- जल्द जारी होंगे नतीजे
पिछले रुझानों के आधार पर JAC 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट आमतौर पर साइंस और कॉमर्स के रिजल्ट के 5-7 दिनों के भीतर जारी किया जाता है. चूंकि इस साल 31 मई को इनकी घोषणा की गई थी इसलिए उम्मीद है कि आर्ट्स का रिजल्ट 4 जून से 8 जून 2025 के बीच घोषित किया जाएगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.