एजुकेशन
JAC 12th Result 2025 Arts: झारखंड बोर्ड आज 5 जून को 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे जारी करने वाला है, जानें सारी डिटेल्स...
JAC 12th Result 2025 Arts: झारखंड बोर्ड आज 5 जून को 12वीं कक्षा के आर्ट्स स्टीम के नतीजे जारी करेगा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ऑफिशियल प्रेस रिलीज के मुताबिक बोर्ड के चेयरमैन दोपहर 2 बजे तक रिजल्ट जारी कर देंगे. इसके बाद स्टूडेंट्स दोपहर 2.15 बजे से ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और results.digilocker.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक और डाउनलोड कर पाएंगे.
झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा में राज्यभर के हजारों स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था. रिजल्ट का ऐलान स्टूडेंट्स और उनके परिवारों के लंबे इंतजार को खत्म कर देगा. झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम की घोषणा रांची में ज्ञानदीप कैंपस में की जाएगी. भ्रम से बचने और बिना परेशानी के स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट तक पहुंचने के लिए सही प्रक्रिया औप प्लैटफॉर्म का पता होना जरूरी है.
ऑफिशियल रिजल्ट सिर्फ ऑफिशियल साइटों jacresults.com और results.digilocker.gov.in पर उपलब्ध होगा. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट देखने से पहले अपने रोल नंबर और दूसरे जरूरी डिटेल्स तैयार रखें.
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट https://jacresults.com या https://results.digilocker.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: 'JAC Class 12 Arts Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल कोड और रोल नंबर को एंटर करें.
स्टेप 4: अपना रिजल्ट देखने के लिए Submit पर क्लिक करें.
स्टेप 5: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.