एजुकेशन
JAC 11वीं का रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी कर दिया है, स्टूडेंट्स jacresults.com पर जाकर अपने नतीजे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे...
JAC Class 11th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) रांची ने कक्षा 11 के नतीजे जारी कर दिए हैं. स्टूडेंट्स ऑफिशियल पोर्टल jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इस साल 11वीं कक्षा का पास प्रतिशत 98.7% रहा. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कुल 349,476 स्टूडेंट्स में से 344,987 स्टूडेंट्स को प्रमोट किया गया. लड़कों और लड़कियों दोनों का प्रदर्शन इस परीक्षा में शानदार रहा. जहां 98.62% लड़कियां पास हुईं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 98.79% रहा.
इस साल करीब 3.6 लाख स्टूडेंट्स ने झारखंड बोर्ड से 11वीं के लिए इनरोल करवाया है. कक्षा 11 के रिजल्ट के अलावा JAC ने दूसरी परीक्षाओं के भी नतीजे जारी किए है जिसमें मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 और इंटरमीडिएट वोकेशनल कोर्स परीक्षा 2025 शामिल हैं. इस साल 11वीं कक्षा के लिए 169,693 लड़कों ने इनरोलमेंट करवाया था जिसमें से 165,286 परीक्षा में शामिल हुए और इनमें से 163,013 को प्रमोट किया गया.
वहीं अगर लड़कियों की बात करें तो झारखंड 11वीं की परीक्षा के लिए 188,302 लड़कियों ने इनरोलमेंट करवाया था जिसमें से 184,190 इस परीक्षा में शामिल हुई और 181,974 लड़कियों को आगे की कक्षा के लिए प्रमोट किया गया.
जेएसी कक्षा 11 के रिजल्ट को चेक और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: JAC की ऑफिशियल रिजल्ट वेबसाइट jacresults.com पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर Class 11 Annual Examination 2025 Results के लिंक को ढूंढें और उसपर क्लिक करें. लिंक देखें और उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और दूसरी जरूरी जानकारियों को सही-सही दर्ज करें.
स्टेप 4: अपना कंप्यूटर स्क्रीन पर देखने के लिए सारे डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
स्टेप 5: भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का पीडीएफ डाउनलोड करें या प्रिंटआउट लें.
JAC 11th Result 2025 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
JAC Model School Entrance Examination Results 2025 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
JAC Intermediate Vocational Course Examination Results 2025 डाउनलोड करने का सीधा लिंक
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.