Advertisement

JAC 10th Result 2025: झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज इतने बजे होगा जारी, jac.jharkhand.gov.in पर यूं कर पाएंगे चेक

JAC 10th Result 2025: झारखंड बोर्ड आज सुबह 11.30 बजे दसवीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करेगा, यहां जानें सारी डिटेल्स...

Latest News
JAC 10th Result 2025: झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज इतने बजे होगा जारी, jac.jharkhand.gov.in पर यूं कर पाएंगे चेक

JAC 12th Result 2025 Arts

Add DNA as a Preferred Source

JAC 10th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज 27 मई को 11:30 बजे कक्षा 10 मैट्रिक बोर्ड के नतीजे जारी करने के लिए तैयार है. JAC कक्षा 10 के परिणाम आधिकारिक तौर पर रांची के JAC सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषित किए जाएंगे. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स JAC की ऑफिशियल वेबसाइटों jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर देख सकेंगे. जेएसी कक्षा 10 परिणाम घोषित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा और साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन और विभाग के सचिव करेंगे.

JAC 10th Result 2025: कब हुए थे एग्जाम्स

अपने स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड पर अंकित रोल नंबर या रोल कोड दर्ज करना होगा. अधिक ट्रैफ़िक के कारण सर्वर की समस्या होने पर रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस सेवाओं के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे. रिपोर्ट के अनुसार इस साल झारखंड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 4.33 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित की गई थीं. उसके बाद 4 मार्च से 20 मार्च के बीच प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की गईं.

JAC 10th Result 2025 कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

स्टूडेंट्स इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजस्ट चेक कर पाएंगे-
- झारखंड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर "JAC Class 10 Result 2025" या "Matric Result 2025" वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपने एडमिट कार्ड पर अंकित रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें.
- आगे बढ़ने के लिए सबमिट या चेक रिजल्ट बटन पर क्लिक करें.
- आपका स्कोरकार्ड, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स और टोटल मार्क्स सहित आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
-  अपना परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement