Advertisement

ITBP Constable Recruitment 2024: किचन में काम करने वालों की बंपर भर्ती कर रहा ITBP, यहां से भरें फॉर्म

आईटीबीपी ने कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. आप इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट फॉर्म भर सकते हैं...

Latest News
ITBP Constable Recruitment 2024: किचन में काम करने वालों की बंपर भर्ती कर रहा ITBP, यहां से भरें फॉर्म

ITBP Medical Officer Recruitment 2024 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

भारत तिब्बत सीमा पुलिस यानी आईटीबीपी ने कांस्टेबल (किचन सर्विसेज) भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. कैंडिडेट्स कुल 819 पदों पर भर्तियों के लिए आईटीबीपी के ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- भारतीय मानक ब्यूरो में बंपर भर्तियां, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

कौन कर सकता है आवेदन-
आईटीबीपी कांस्टेबल (किचन सर्विसेज) भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या मैट्रिकुलेशन पास होना जरूरी है. इसके अलावा कैंडिडेट् को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम NSDC या समकक्ष संस्थान से खाद्य उत्पादन या रसोई में NSQF लेवल 1 कोर्स होना जरूरी है. इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 25 साल के बीच होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- इस राज्य में निकलीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर बंपर भर्तियां, जानें डिटेल्स

क्या है चयन प्रक्रिया-
इन पदों के लिए सिलेक्शन प्रोसेस कई चरणों से होगा. सबसे पहले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिसिएंशी टेस्ट या फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट पास करना होगा. इसके बाद लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और डिटेल्ड मेडिकल एग्जाम या रिव्यू मेडिकल एग्जाम से कैंडिडेट को गुजरना होगा.

यह भी पढ़ें- CISF में शामिल होकर देशसेवा का मौका, 30 अगस्त से भरें फॉर्म

कितना होगा आवेदन शुल्क-
कांस्टेबल (किचन सर्विस) पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. महिला, एक्स-सर्विसमैन, अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा. 

अधिक जानकारी के लिए आप यहां क्लिक करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं.
यहां क्लिक करके आप फटाफट ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement