Advertisement

Indian Oil में एग्जीक्यूटिव बनने का मौका, ₹1.60 लाख तक सैलरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल में एग्जीक्यूटिव की बंपर भर्तियां निकली है जिसमें इंजीनियरिंग से लेकर लीगल फील्ड तक के योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. जानें डिटेल्स...

Latest News
Indian Oil में एग्जीक्यूटिव बनने का मौका, ₹1.60 लाख तक सैलरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन

IOCL Recruitment 2026 (Image: AI)

Add DNA as a Preferred Source
  • इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में निकलीं एग्जीक्यूटिव की बंपर वैकेंसी
  • इंजीनियर से लेकर कानून के जानकार तक की हो रहीं भर्तियां
  • 3 सितंबर है इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख
  • 15 सितंबर को सीबीटी एग्जाम का आएगा एडमिट कार्ड और 24 सितंबर को होगी परीक्षा

IOCL Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड आपके लिए बढ़िया मौका लेकर आया है. IOCL ने कई एग्जीक्यूटिव पोजीशन के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. भर्ती विज्ञापन के मुताबिक विभिन्न ग्रेड में ग्रेजुएट इंजीनियर, ऑफिसर (मार्केटिंग), लॉ ऑफिसर, असिस्टेंट क्वॉलिटी कंट्रोल ऑफिसर और डिप्लोमा इंजीनियर्स के पदों पर भर्तियां की जानी है. 

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इंडियन ऑयल की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 3 सितंबर निर्धारित की गई है.  वहीं, सीबीटी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 15 सितंबर को जारी किए जाएंगे. कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम 24 सितंबर को आयोजित किया जाएगा.

IOCL Recruitment 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

ग्रेजुएट इंजीनियर्स और डिप्लोमा इंजीनियर्स के पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 1 जुलाई 2026 को 26 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. वहीं, लॉ ऑफिसर और असिस्टेंट क्वॉलिटी कंट्रोल ऑफिसर के पदों के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आरक्षित कैटिगरी के लिए सरकारी नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान है.

लॉ ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 30 जून 2026 तक कम से कम दो साल का एक्सपीरियंस होना जरूरी है. इस एक्सपीरियंस में लॉ का फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद होना चाहिए. इसमें कोर्ट या ट्रिब्यूनल, लॉ फर्म में लीगल वर्क,  प्राइवेट या पब्लिक सेक्टर में कानूनी काम, केंद्र या राज्य सरकार में कानूनी काम हो सकता है. 

इसके अलावा, असिस्टेंट क्वॉलिटी कंट्रोल ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को पेट्रोलियम, पॉलीमर या फर्टिलाइजर यूनिट लैब या NABL से मान्यता प्राप्त लैब में टेस्टिंग, रिसर्च, डेवलेपमेंट या क्वॉलिटी कंट्रोल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. 

IOCL Recruitment 2026: कैसे होगा सिलेक्शन?

इंडियन ऑयल में एग्जीक्यूटिव के इन पदों पर सिलेक्शन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन एंड ग्रुप टास्क के बाद पर्सनल इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. सीबीटी एग्जाम में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे. सेक्शन ए में जनरल एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, वर्बल एबिलिटी इन इंग्लिश और सेक्शन बी में उम्मीदवार के विषय का मूल्यांकन किया जाएगा.

सभी सवाल 1 नंबरों के होंगे और हर गलत जवाब पर 0.25 मार्क्स काट लिए जाएंगे. फाइनल मेरिट लिस्ट में सीबीटी का 85 फीसदी वेटेज होगा. ग्रुप डिस्कशन और ग्रुप टास्क का 5 फीसदी और पर्सनल इंटरव्यू का 10 फीसदी वेटेज होगा. 

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर के उम्मीदवारों को क्वॉलिफाई करने के लिए 40 फीसदी सीबीटी के हर सेक्शन में और 45 फीसदी ओवरऑल मार्क्स लाने होंगे. वहीं एससी एसटी कैंडिडेट्स को 25 फीसदी हर सेक्शन में और 40 फीसदी ओवरऑल मार्क्स लाने होंगे. दिव्यांग उम्मीदवारों को हर सेक्शन में 25 फीसदी और ओवरऑल 30 फीसदी मार्क्स क्वॉलिफाई करने के लिए लाने होंगे. 

IOCL Recruitment 2026: कितनी होगी सैलरी?

ग्रेड ए में चयनित उम्मीदवारों को  50 हजार रुपये हर महीने शुरुआती बेसिक पे मिलेंगे. उनका पे स्केल 50,000 से 1,60,000 रुपयों तक होगा. उनकी सालाना सीटीसी 18.4 लाख रुपये होगी. ग्रेड ए0 के लिए सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 40 हजार रुपये शुरुआती बेसिक पे मिलेगा. उनका पे स्केल 40 हजार से 1 लाख 40 हजार रुपयों तक होगा. उनकी सालाना सीटीसी करीब 14.8 लाख रुपये होगी. ग्रेड ई0 को 30 हजार रुपये शुरुआती बेसिक पे मिलेगी. उनका पे स्केल 30 हजार से 1 लाख 20 हजार रुपयों तक होगा. उनकी सालाना सीटीसी करीब 11.1 लाख रुपये होगी. 

सिलेक्टेड उम्मीदवारों को कॉरपोरेशन के नियमों के मुताबिक महंगाई भत्ता और दूसरे फायदे जैसे एचआरए, मेडिकल सुविधाएं, ग्रेजुएटी, पीएफ, इश्योरेंस, लीव इनकैशमेंट, LTC/LFA और परफॉर्मेंस लिंक्ड पे भी मिलेगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करने की सलाह दी जाती है.

IOCL Recruitment 2026 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहां पढ़ें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement