Advertisement

Indian Navy Recruitment 2024: इंडियन नेवी में मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्तियां, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

अगर आप इंडियन नेवी जॉइन करके देशसेवा करना चाहते हैं तो आपके पास बढ़िया मौका है. जानें मेडिकल असिस्टेंट वैकेंसी से जुड़े सारे डिटेल्स

Latest News
Indian Navy Recruitment 2024: इंडियन नेवी में मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर बंपर भर्तियां, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Indian Navy SSR Medical Assistant

Add DNA as a Preferred Source

Indian Navy Recruitment 2024: इंडियन नेवी ने सीनियर सेकेंडरी रिक्रूट SSR मेडिकल असिस्टेंट की भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हो रही है और आवेदन की आखिरी तारीख 17 सितंबर है. इच्छुक उम्मीदवार इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट  joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- ITBP Constable के पदों पर हो रही बंपर भर्ती, यहां से भरें फॉर्म

कौन कर सकता है आवेदन-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12वीं की परीक्षा फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ 50 फीसदी नंबरों के साथ पास होना जरूरी है. साथ ही हर एक विषय में कम से कम 40 फीसदी नंबर होने चाहिए. कैंडिडेट्स की उम्र 1 नवंबर 2003 से 30 अप्रैल 2007 के बीच होनी चाहिए. वहीं कैंडिडेट की हाइट 157 सेंटीमीटर और सीना 5 सेंटीमीटर होना जरूरी है. 

यह भी पढ़ें- भारतीय मानक ब्यूरो में बंपर भर्तियां, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

कैसे होगा कैंडिडेट्स का सिलेक्शन-
कैंडिडेट्स को सबसे पहले 12वीं में मिले नंबरों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद उनका फिजिकल टेस्ट, लिखित परीक्षा और मेडिकल एग्जाम होगा. इन चरणों को पार करने के बाद सफल हुए कैंडिडेट्स को ट्रेनिंग दी जाएगी और उन्हें सर्विस में शामिल किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- इस राज्य में निकलीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर बंपर भर्तियां, जानें डिटेल्स

कितनी मिलेगी सैलरी-
ट्रेनिंग के दौरान कैंडिडेट्स को 14,600 रुपये हर महीने सैलरी दी जाएगी. ट्रेनिंग खत्म होने के बाद डिफेंस पे मैटरिक्स लेवल 3 के तहत उन्हें 21,700 से 69100 रुपये तक सैलरी दी जाएगी. बेसिक सैलरी के अलावा उन्हें दूसरे अलाउंस के साथ 5200 रुपये मिलिट्री सर्विस पे के तौर पर दिया जाएगा.

अधिक जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement