एजुकेशन
Indian Army Agniveer Admit Card 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2026 जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. जानें ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in से कैसे डाउनलोड कर पाएंगे हॉल टिकट...
Indian Army Agniveer Admit Card 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर एडमिट कार्ड 2026 जारी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कॉमन एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे. आर्मी रिक्रूटमेंट सेल के अनुसार अग्निवीरों और जेसीओ/ओआर के लिए ऑनलाइन CEE (कंटीन्यूअस एंड इक्वलाइजेशन) परीक्षा 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक आयोजित की जाएगी. इसके लिए एडमिट कार्ड का लिंक 15 मई 2026 को एक्टिव कर दिया जाएगा.
उम्मीदवार एडमिट कार्ड केवल ऑफिशियल पोर्टल joinindianarmy.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे. उम्मीदवारों को अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करके लॉगइन करना होगा. कॉमन एंट्रेंस एग्जाम दो हफ्ते की अवधि में आयोजित किया जाएगा और यह देश भर के कई केंद्रों पर होगा. उम्मीदवार 15 मई 2026 को एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव होने के बाद joinindianarmy.nic.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उन्हें रजिस्ट्रेशन डिटेल्स एंटर करने होंगे, स्क्रीन पर दी गई जानकारी वेरिफाई करनी होगी और परीक्षा के दिन के लिए कम से कम एडमिट कार्ड की दो कॉपियां प्रिंट करनी होगी.
अग्निवीर एडमिट कार्ड 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए लिंक से सीधे डाउनलोड किया जा सकता है. नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-
1: इंडियम आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in पर जाएं.
2: होम पेज पर ADMIT CARD FOR CANDIDATES APPEARING FOR ONLINE COMMON ENTRANCE EXAM 2026 SCHEDULED WEF 01JUNE TO JUNE 15, 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
3: अपने लॉगिन क्रेडेंशियल एंटर करें और सबमिट करें और आपका एडमिट कार्ड आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
4: इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसे अपने पास सुरक्षित रख लें.
इस भर्ती अभियान में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क या स्टोर कीपर टेक्निकल और ट्रेड्समैन पदों के लिए 10वीं और 8वीं पास दोनों उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए थे. इसमें जेसीओ और ओआर कैटिगरी के धार्मिक शिक्षक, हवलदार शिक्षा, सिपाही फार्मा और सैनिक टेक्निकल पद भी शामिल हैं.
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा. इस मूल्यांकन में 1.6 किलोमीटर की दौड़ और पुल-अप्स शामिल हैं. लंबी कूद और जिग-जैग बैलेंट टेस्ट के योग्यता परीक्षण हैं और इन्हें पास करना अनिवार्य है.
अग्निपथ योजना में चार साल की सेवा अवधि होती है जिसमें हर साल मासिक वेतन बढ़ता जाता है. वेतन का एक हिस्सा सेवा निधि कोष में जमा किया जाता है, जो सरकार के संयुक्त रूप से वित्त पोषित एक कोष के रूप में इकट्ठा होता है. सेवा अवधि खत्म होने पर कैंडिडेट्स को इसका भुगतान किया जाता है. एग्जाम पैटर्न को समझने में उम्मीदवारों की मदद के लिए भर्ती पोर्टल पर ऑफिशियल सैंपल पेपर जारी किए गए हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले इन सैंपल पेपरों की प्रैक्टिस करें जिससे स्पीड और एक्यूरेसी में सुधार आ सके.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.