एजुकेशन
India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग जल्द ही 28,636 ग्रामीण डाक सेवक और संबंधित पदों के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 जारी करने की तैयारी में है. जानें डिटेल्स...
India Post GDS Result 2026: भारतीय डाक विभाग जल्द ही 28,636 ग्रामीण डाक सेवक और संबंधित पदों के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 जारी करने की तैयारी में है. रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in से पीडीएफ फॉर्मेट में पहली मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे. यह रिजल्ट स्टेट वाइज जारी किया जाएगा और सिलेक्टेड उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट से गुजरना पड़ेगा. इन पदों के लिए आवेदन 31 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए गए थे. अब लाखों उम्मीदवार पहली मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं.
ग्रामीण डाक सेवक और बाकी पदों के रिजल्ट या मेरिट लिस्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट्स पर ही भरोसा करना चाहिए. उम्मीदवार इंडिया पोस्ट जीडीएस ऑनलाइन भर्ती के ऑफिशियल पोर्टल indiapostgdsonline.gov.in पर जीडीएस का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर ही सभी मेरिट लिस्ट, नोटिफिकेशन और भर्ती से जुड़े अपडेट्स अपलोड किए जाते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद यहां सर्कल वाइज पीडीएफ उपलब्ध करा दी जाएगी.
इसके अलावा उम्मीदवार भर्ती से संबंधित ऑफिशियल अपडेट्स और लिंक के लिए इंडिया पोस्ट की मुख्य वेबसाइट indiapost.gov.in पर भी जा सकते हैं. किसी भी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि वेबसाइट का एड्रेस .gov.in पर खत्म हो रहा हो.
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट या मेरिट लिस्ट चेक या डाउनलोड कर पाएंगे-
1: इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
2: होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें.
3: संबंधित राज्य या सर्कल लिंक को सिलेक्ट करें.
4: इसके बाद मेरिट लिस्ट का पीडीएफ आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर खुल जाएगा.
5: इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट भी निकाल लें.
पहली मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर दिखाई देंगे. अगर इस मेरिट लिस्ट से वैकेंसी नहीं भरती है तो इंडिया पोस्ट इसके बाद भी कई मेरिट लिस्ट जारी करेगा.
पहली मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. उन्हें सिलेक्शन की तारीख से 15 दिनों के अंदर अधिकारी के सामने उपस्थित होना होगा. फाइनल सिलेक्शन सर्कल वाइज और कैटिगरी वाइज मेरिट लिस्ट जो 10वीं के नंबरों के आधार पर बनाई गई है, इसके आधार पर होगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम जैसे चरण होंगे. इस रिक्रूटमेंट प्रोसेस में कोई इंटरव्यू या लिखित परीक्षा नहीं होगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से