Advertisement

India Post GDS Result 2023: आज या कल में आ सकता है रिजल्ट? जानें रिजल्ट देखने के लिए कैसे करनी है PDF डाउनलोड

India Post GDS Result 2023 PDF Download: रिजल्ट को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है, जिसके मुताबिक नतीजे कभी भी जारी हो सकते हैं.

India Post GDS Result 2023: आज या कल में आ सकता है रिजल्ट? जानें रिजल्ट देखने के लिए कैसे करनी है PDF डाउनलोड
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इंडियन पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2023 (India Post GDS Result 2023) का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है. ये नतीजे ग्रामीण डाक सेवक की पोस्ट के लिए हैं और इंडिया पोस्ट नतीजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जारी करेगा. नतीजे पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए जाएंगे और इसी पीडीएफ में चुने गए उम्मीदवारों के नाम होंगे. पहले बताया गया था कि नतीजे मार्च में घोषित किए जाएंगे लेकिन तय तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी. लेकिन मिली जानकारी के अनुसार नतीजों का ऐलान आज या कल में हो सकता है.

GDS Result 2023 राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व, ओडिशा, पंजाब समेत अन्य सभी सर्किलों के लिए जारी किए जाएंगे.  और पश्चिम बंगाल के लिए भी सर्किल जारी होंगे. भारतीय डाक विभाग के ग्रामीण डाक सेवक के कुल 40,889 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी को पूरी हो चुकी थी. 

India Post GDS Result 2023 download: ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov पर जाएं.
- इसके बाद 'शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स' टैब पर क्लिक करें.
- फिर उस क्षेत्र पर क्लिक करें जिसके लिए आपने आवेदन किया है.
- इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट पीडीएफ 2023 डाउनलोड करें.
- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के विवरण की जांच करें.

India Post GDS Result 2023: कितनी मिलेगी सैलरी?

ब्रांच पोस्ट मास्टर: 12,000 से 29,380 रुपए
एबीपीएम/डाक सेवक: 10,000 से 24,470 रुपए

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement