Advertisement

India Post GDS Merit List 2024: इंडिया पोस्ट ने जारी की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी लिस्ट, यहां करें चेक

इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. आप इस डायरेक्ट लिंक से इसे चेक कर सकते हैं...

Latest News
India Post GDS Merit List 2024: इंडिया पोस्ट ने जारी की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी लिस्ट, यहां करें चेक

India Post GDS Second Merit List (Image: AI Generated)

Add DNA as a Preferred Source

India Post GDS Merit List 2024: डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट ने इंडिया पोस्ट GDS सेकेंड मेरिट लिस्ट क्षेत्रवार जारी कर दी है. कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर यह मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं. इस मेरिट लिस्ट में कई क्षेत्र जैसे आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर पूर्वी क्षेत्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- SBI में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर की बंपर भर्तियां, यहां जानें डिटेल्स

हालांकि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनावों की वजह से यहां का मेरिट लिस्ट जारी होने में देरी हो रही है. जिन कैंडिडेट्स का इस लिस्ट में नाम है, वे अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करा सकते हैं जिससे संबंधित सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के पद पर उनकी नियुक्ति हो सके. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए कैंडिडेट को अपने नाम के साथ उल्लिखित डिवीजनल हेड से अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट वेरिफाई कराना होगा.

यह भी पढ़ें- इंडियन आर्मी जॉइन कर देशसेवा का मौका,  जानें सारे डिटेल्स

कैसे चेक करें India Post GDS 2nd Merit List 2024:
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
- अब बाएं साइड में Candidate's Corner में सबसे नीचे स्क्रॉल करें.
- यहां आपको GDS Online Engagement Schedule July 2024 Shortlisted Candidates का लिंक दिखाई देगा.
- इसपर क्लिक करके आपको राज्य के नाम दिखाई देने लगेंगे. जिस राज्य के ग्रामीण डाक सेवक सर्किल के लिए आपने आवेदन किया है, वहां क्लिक करने पर आपको सेकेंड मेरिट लिस्ट दिखाई देगी.

इंडिया पोस्ट जीडीएस सेकेंड मेरिट लिस्ट में जिन कैंडिडेट्स का नाम है, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर आएं. इसमें 10वीं का रिजल्ट और सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (आरक्षित वर्गों के लिए), कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (न्यूनतम 60 दिन) और अगर लागू हो तो विकलांगता प्रमाण पत्र शामिल है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement