Advertisement

किस स्कूल में पढ़ती हैं मुकेश अंबानी की नातिन आदिया पीरामल? जानें हर महीने कितनी लगती है फीस

अंबानी परिवार का अपना धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल है लेकिन फिर भी ईशा अंबानी की बेटी इस स्कूल में नहीं पढ़तीं, जानें किस स्कूल में पढ़ती हैं आदिया पीमामल और कितनी है इस स्कूल की फीस

Latest News
किस स्कूल में पढ़ती हैं मुकेश अंबानी की नातिन आदिया पीरामल? जानें हर महीने कितनी लगती है फीस

Aadiya Piramal

Add DNA as a Preferred Source

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बिजनेस के फील्म में एक जाना-माना नाम हैं. दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में उनकी गिनती होती है. अंबानी परिवार का अपना एक स्कूल भी है जिसका नाम धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल है.  मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी चेयरपर्सन हैं. भले ही यह स्कूल भारत के टॉप स्कूलों में से एक है लेकिन ईशा अंबानी अपनी बेटी आदिया को इस स्कूल में नहीं बल्कि दूसरे स्कूल में भेजती हैं. 

यह भी पढ़ें- किस विदेशी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हुए माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन? बॉलीवुड की इस मूवी में कर चुके हैं काम

ईशा अंबानी की बेटी इस स्कूल में पढ़ती है 

ईशा अंबानी की बेटी आदिया ने अभी-अभी स्कूल जाना शुरू किया है. वह वेस्टविंड स्कूल से पढ़ाई कर रही हैं. यह स्कूल सिर्फ किंडरगार्टन से नर्सरी तक के बच्चों के लिए है. इस स्कूल की स्थापना साल 1947 में पांच महिलाओं ने मिलकर की थी. यह मुंबई का एक प्रतिष्ठित स्कूल है. इस स्कूल की वेबसाइट के मुताबिक यह उस समय से लेकर अब तक एक कॉपरेटिव और नॉन प्रॉफिट इंस्टीट्यूट है जो बच्चों के बौद्धिक और भावनात्मक कल्याण के लिए काम कर रहा है. इसका एडमिनिस्ट्रेशन महिलाएं संभालती हैं.

यह भी पढ़ें- CBSE 12वीं बोर्ड में फेल हो गए प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा? इस विदेशी यूनिवर्सिटी से की है पढ़ाई

ईशा अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज में अहम भूमिका है. वह कंपनी के रिटेल और टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर को संभालती हैं और फैशन ब्रांड एजियो की भी मालिक हैं. उन्होंने 12 दिसंबर 2018 को मुंबई में आनंद पीरामल से शादी की थी. आनंद पीरामल रियल एस्टेट फर्म पीरामल रियल्टी के संस्थापक अजय पीरामल के बेटे हैं. नवंबर 2022 में यह जोड़ा जुड़वां बच्चों बेटी आदिया और बेटे कृष्णा के माता-पिता बने.  

वेस्ट विंड स्कूल  का फीस स्ट्रक्चर

वेस्टविंड स्कूल की फीस बाकी स्कूलों की तुलना में काफी कम है. यहां 12,000 रुपये एडमिशन फीस ली जाती है जो वन टाइम फीस है. इसके अलावा 5,000 रुपये का डिपॉजिट लिया जाता है जो रिफंडेबल है. इस स्कूल के फॉर्म और रजिस्ट्रेशन की 1,000 रुपये है, जो नॉन रिफंडेबल है. यहां की  ट्यूशन फीस 3,500 रुपये मासिक है यानी सालभर की ट्यूशन फीस 42,000 रुपये है. इसमें 5,000 रुपये के कुछ वार्षिक शुल्क भी हैं जिन्हें अप्रैल और जुलाई में चुकाना होता है. इस स्कूल की अनुमानित कुल सालाना फीस प्रति बच्चे 2.5 लाख रुपये से लेकर 4 लाख रुपये तक है जिसमें ट्यूशन, एक्टिविटीज, मैटेरियल और इवेंट की फीस शामिल है. स्कूल में भाई-बहनों को एक साथ पढ़ाने पर भी छूट है. दूसरे बच्चे की ट्यूशन फीस में 10 परसेंट छूट दी जाती है. इसके अलावा जो पैरेंट्स पूरे साल के ट्यूशन फीस की अप्रैल या जुलाई में अग्रिम भुगतान कर देते हैं उन्हें 5 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जाती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement