एजुकेशन
अगर आप आईआईटी से शॉर्ट टर्म कोर्स करना चाहते हैं तो आप आईआईटी मंडी के इस खास कोर्स में एडमिशन पा सकते हैं, जानें सारी डिटेल्स...
अगर आप गर्मियों की छुट्टियों में आईआईटी से पढ़ाई करना चाहते हैं तो IIT Mandi आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है. IIT मंडी ने रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर एक महीने का रेंसिडेंशियल ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया है. इसमें रोजाना 5 से 6 घंटे की क्लास चलेगी.
यह कोर्स आईआईटी मंडी के सेंटर फॉर कंटीन्यूइंग एजुकेशन (CCE) के तहत चलाया जा रहा है. कोर्स के लिए आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट cce.iitmandi.ac.in पर जाकर किया जा सकता है. यह कोर्स 16 जून से शुरू होगा और इसकी कक्षाएं कैंपस में ही लगेंगी.
सप्ताह 1: रोबोटिक्स, एआई और IoT के मूल सिद्धांत
सप्ताह 2: रोबोटिक्स में एआई और मशीन लर्निंग के अनुप्रयोग
सप्ताह 3: रोबोटिक्स और क्लाउड कनेक्टिविटी के लिए IoT
सप्ताह 4: उन्नत रोबोटिक्स और भविष्य की प्रौद्योगिकियों की खोज
इस एक महीने के कोर्स की कुल फीस 62400 रुपये है. इसमें हॉस्टल में रहने और मेस का खर्च भी शामिल है. इस कोर्स में आईआईटी मंडी के सदस्य प्रतिदिन पांच से छह घंटे की कक्षाएं लेंगे. इसमें इंटरेक्टिव लेक्चर, केस डिस्कशन, असाइनमेंट, क्विज़ और दूसरे कई प्रोजेक्ट शामिल होंगे.
इस कोर्स का उद्देश्य स्टूडेंट्स को प्रमुख तकनीकी क्षेत्रों में एक मजबूत आधार देना और वास्तविक दुनिया के परिदृश्यों में उनके सीखने को लागू करने के लिए एक मंच प्रदान करना है. अधिक जानकारी के लिए सलाहकार टीम से 9211287397 पर व्हाट्सएप के माध्यम से या schoolcamp@iitmandi.ac.in पर ईमेल करके संपर्क कर सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.