Advertisement

JEE Advanced Answer Key 2025: IIT कानपुर ने जारी की जेईई एडवांस्ड की आंसर की, jeeadv.ac.in पर इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JEE Advanced Answer Key 2025: IIT कानपुर ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. स्टूडेंट्स jeeadv.ac.in पर इस डायरेक्ट लिंक से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही जवाब पर ऑब्जेक्शन भी कर सकते हैं...

Latest News
JEE Advanced Answer Key 2025: IIT कानपुर ने जारी की जेईई एडवांस्ड की आंसर की, jeeadv.ac.in पर इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

JEE Mains Session 1 Result 2026

Add DNA as a Preferred Source

JEE Advanced Answer Key 2025: IIT कानपुर ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा की ऑफिशियल प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. पेपर 1 और पेपर 2 दोनों की आंसर की अब ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं. जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा दी थी वे आंसर की से अपने जवाब को वेरिफाई कर सकते हैं. 18 मई 2025 को जेईई एडवांस्ड की परीक्षा देशभर के एग्जाम सेंटर में आयोजित की गई थी. 

प्रोविजनल आंसर की का जारी होना परीक्षा के बाद के चरण में एक अहम प्रक्रिया है जो मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को सक्षम बनाता है. उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके jeeadv.ac.in पर कैंडिडेट पोर्टल पर लॉग इन करके आंसर की तक पहुंच सकते हैं. आंसर की जारी करने के अलावा IIT कानपुर ने उम्मीदवारों के लिए आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए एक विंडो खोली है.

JEE Advanced Answer Key 2025 इस डेट तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवार 27 मई 2025 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी चुनौतियां प्रस्तुत कर सकते हैं. आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपने दावों के लिए वैध साक्ष्य प्रदान करने होंगे. विशेषज्ञों का एक पैनल सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा और जरूरी सुधारों को फाइनल आंसर की में शामिल किया जाएगा जिसे रिजल्ट के साथ जारी किया जाएगा.

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट 2 जून 2025 को सुबह 10:00 बजे जारी किया जाएगा. इसके साथ ही फाइनल आंसर की भी घोषित किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद पास होने वाले उम्मीदवार आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और दूसरे जीएफटीआई में ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे. परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद डिटेल्स काउंसलिंग शेड्यूल और प्रोसेस शेयर किया जाएगा.

यहां क्लिक कर डाउनलोड करें JEE Advanced पेपर 1 की आंसर की
यहां क्लिक कर डाउनलोड करें JEE Advanced पेपर 2 की आंसर की

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement