Advertisement

Success Story: संघर्ष की ऐसी कहानी की आंखों में आ जाएगा पानी, 11वीं में फेल, बेचे गोलगप्पे, अब IIT में लिया प्रवेश

Education News: जो लोग पढ़ने-लिखने और कुछ कर दिखाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं. ऐसे लोगों के प्रयास कभी असफल नहीं होते हैं. ऐसी ही स्टोरी है हर्ष गुप्ता की जिसने JEE परीक्षा पास कर IIT रुड़की में प्रवेश पा लिया.

Latest News
Success Story: संघर्ष की ऐसी कहानी की आंखों में आ जाएगा पानी, 11वीं में फेल, बेचे गोलगप्पे, अब IIT में लिया प्रवेश

Harsh Gupta Success Story

Add DNA as a Preferred Source

JEE Success Story: आपने ये जरूर सुना होगा कि, "मेहनत करने वालों की हार होती है" यह काफी हद तक सच भी है. हमें अपने आसपास ऐसी कई सक्सेस स्टोरी सुनने को मिलती है जो इस बात को सच साबित करती है. ऐसी ही स्टोरी है हर्ष गुप्ता की जिसने लाख मुश्किलों के बाद JEE परीक्षा पास की और आईआईटी रुड़की में प्रवेश पा लिया है. हर्ष गुप्ता ने अपना सपना पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत की और सपने को सच कर दिखाया.

कौन है हर्ष गुप्ता?

19 वर्ष के हर्ष गुप्ता मुंबई में रहते हैं. उनके पिता ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं वह पानीपुरी बेचकर घर खर्च चलाते हैं. वह मुंबई के कल्याण में पानीपुरी का ठेला लगाते हैं. हर्ष गुप्ता 11वीं कक्षा में फेल हो चुके है जिसकी वजह से उन्हें ताने भी सुनने पड़े थे. हर्ष ने परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के बावजूद कड़ी मेहनत से अपना सपना पूरा किया.

यह भी पढ़ें- बस कंडक्टर की 'डॉक्टर बेटी' जिसके सामने राहुल गांधी ने लगाई थी चुनावी अर्जी, पति-पत्नी दोनों हैं IAS अधिकारी

कड़ी मेहनत से मिली सफलता

माता-पिता ने आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के बावजूद हर्ष को कोटा भेजकर कोचिंग दिलाई. हर्ष गुप्ता ने जेईई मेन्स की तैयारी की और पहले परिणाम में निराशा हाथ लगी. इसके बाद और कड़ी मेहनत की इसके बाद हर्ष गुप्ता ने जेईई एडवांस क्रैक कर लिया और IIT रुड़की में प्रवेश पा लिया.

रोज 10-12 घंटे पढ़ाई की

हर्ष गुप्ता ने बताया कि, वह कक्षा 11वीं में फेल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें कई लोगों के ताने सुनने पड़े थे. इस सब के बाद भी कड़ी मेहनत जारी रखी और 11वीं और 12वीं की परीक्षा पास की. जेईई मेंस की तैयारी के लिए रोजाना 10-12 घंटे की पढ़ाई की और खुद को सोशल मीडिया और मोबाइल से दूर रखा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement