Advertisement

IIT CAT 2025 Notification: कैट एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें रजिस्ट्रेशन की तारीख से लेकर फीस तक सबकुछ

आईआईएम कोझीकोड ने CAT 2025 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जानें कौन कर सकता है अप्लाई, कितनी लगेगी फीस और बाकी की सारी डिटेल्स...

Latest News
IIT CAT 2025 Notification: कैट एग्जाम के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें रजिस्ट्रेशन की तारीख से लेकर फीस तक सबकुछ

IIM Admission

Add DNA as a Preferred Source

IIT CAT 2025: जो स्टूडेंट्स CAT परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक हैं, उनके लिए मौका आ गया है. आईआईएम कोझीकोड ने रविवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर CAT 2025 परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सभी एमबीए अभ्यर्थी अब 1 अगस्त 2025 से शुरू होने वाली कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2025 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

कैट परीक्षा 2025 भारत के 21 आईआईएम और दूसरे टॉप बी-स्कूलों में एमबीए कार्यक्रमों के लिए प्रवेश द्वार हैं. 

IIT CAT 2025 Notification: रजिस्ट्रेशन की तारीख

कैट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से शुरू होगा और 13 सितंबर तक चलेगा.

IIT CAT 2025 Notification : पात्रता मानदंड

कैट 2025 परीक्षा के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के पास कम से कम 50% अंकों (या समकक्ष सीजीपीए) के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम जरूरी अंक 45% हैं. इसके अलावा फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें स्नातक होने पर पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा.

IIT CAT 2025 Notification: आवेदन शुल्क

कैट 2025 रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹ 3,000 निर्धारित किया गया है. जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को अब ₹ 1,300 का भुगतान करना होगा.

IIT CAT 2025 Notification: परीक्षा तिथि

कैट 2025 परीक्षा 30 नवंबर को तीन शिफ्ट में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित की जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5-30 नवंबर 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे. रिजल्ट जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है.

IIT CAT 2025 Notification: कैसे करें आवेदन?

1. ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
2. एक वैलिड ईमेल और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करें.
3. सभी डिटेल्स जैसे व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कार्य अनुभव भरें.
4. सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, हस्ताक्षर, कैटिगरी सर्टिफिकेट(अगर लागू हो) अपलोड करें.
5. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
6. सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें.

IIT CAT 2025 Notification : IIM की सूची

डिटेल्स के अनुसार CAT 2025 के स्कोर 21 IIM द्वारा स्वीकार किए जाते हैं, जिनमें IIM अहमदाबाद, IIM बैंगलोर, IIM कलकत्ता, IIM लखनऊ, IIM इंदौर और IIM कोझीकोड शामिल हैं. इसके अलावा IIM बोधगया, IIM जम्मू और IIM विशाखापत्तनम जैसे नए IIM भी CAT स्कोर स्वीकार करते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement