Advertisement

75% नंबर वाले नियम में राहत! IIT रुड़की ने 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए खोले एडमिशन के दरवाजे

IIT Admission CBSE Marks Relaxation: IIT रुड़की ने उन स्टूडेंट्स को राहत दी है जो आईआईटी में एडमिशन की 12वीं में 75% की पात्रता मानदंड को पूरा नहीं कर पाए हैं, जानें आखिर पूरा मामला क्या है...

Latest News
75% नंबर वाले नियम में राहत! IIT रुड़की ने 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए खोले एडमिशन के दरवाजे

75% क्राइटेरिया पर IIT रुड़की का बड़ा फैसला (Image: AI)

Add DNA as a Preferred Source

IIT Admission CBSE Marks Relaxation: IIT रुड़की ने आईआईटी में एडमिशन पाने के लिए उन स्टूडेंट्स को भी अप्लाई करने की इजाजत दी है जो 12वीं में 75% की पात्रता मानदंड को पूरा नहीं कर पाए हैं. स्टूडेंट्स की मांग के बाद यह फैसला लिया गया. आधिकारिक घोषणा के अनुसार ऐसे उम्मीदवार एडमिशन प्रोसेस में भाग ले सकते हैं लेकिन उन्हें 15 जुलाई तक अपनी रिवाइज्ड मार्कशीट सबमिट करनी होगी.

CBSE के रिजल्ट जारी करने के बाद से ही नाखुशी? 

सीबीएसई ने 13 मई को इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए थे. तब से ही स्टूडेंट्स और पैरेंट्स रिजल्ट पर असंतोष जता रहे हैं. लाखों स्टूडेंट्स ने उम्मीद से कम नंबर मिलने का दावा किया और रि-वैल्यूएशन का ऑप्शन चुना था. इस बीच आईआईटी रुड़की ने 1 जून को आईआईटी में एडमिशन पाने के पात्र 56,880 उम्मीदवारों की लिस्ट उनकी रैंकिंग के साथ जारी कर दी. इसमें कई स्टूडेंट ऐसे हैं जो इंटरमीडिएट में 75% की पात्रता मानदंड को पूरा नहीं कर पा रहे हैं और उन्होंने रिवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया हुआ है और इसके नतीजे आने बाकी हैं.

यह भी पढ़ें- आखिर कहां थी बायोलॉजी की आंसर शीट? सोशल मीडिया पर वायरल हुई शिकायत तो CBSE ने अब दी स्टूडेंट को कॉपी

ऐसे में स्टूडेंट्स ने सोशल मीडिया पर मांग की है कि इंटरमीडिएट में 75 फीसदी वाले पात्रता मानदंड को हटाया जाए लेकिन आईआईटी रुड़की ने बयान जारी कर कहा कि ऐसा संभव नहीं है क्योंकि 36 अलग-अलग बोर्ड के स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा दी थी और स्टूडेंट्स की भलाई के लिए इसमें ढील नहीं दी जा सकती.

IIT रुड़की ने स्टूडेंट्स को क्या छूट दी? 

आईआईटी रुड़की ने कहा- 'जिन स्टूडेंट्स (सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/सामान्य-ईडब्ल्यूएस कैटिगरी के लिए) के 12वीं या समकक्ष परीक्षा में 75% से कम नंबर हैं और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी कैटिगरी के स्टूडेंट्स जिनके 65% से कम नंबर हैं, वे अभी अपनी पसंद के विकल्प भरने के पात्र हैं और उनकी रैंक के हिसाब से उन्हें सीटें आवंटित की जाएंगी.' हालांकि, उन्हें अपनी कैटिगरी के मुताबिक कम से कम 75% या 65% नंबरों वाली अपनी रिवाइज्ड मार्कशीट 15 जुलाई 2026 तक  orgjee@iitr.ac.in पर ईमेल के जरिए भेजनी होगी. इसके बाद चौथे राउंड के आखिर में जो सीट आवंटित होगी, उसमें प्रवेश दिया जाएगा.

सीबीएसई को सभी विषयों को मिलाकर 11,31,961  आंसर शीट को देखने के लिए स्टूडेंट्स ने कुल 4,04,319 आवेदन जमा किए हैं. नंबरों को रि-वैल्यूएशन के लिए अभी आवेदन प्रक्रिया जारी है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement