Advertisement

IISER IAT Result 2025: आईआईएसईआर आईएटी रिजल्ट iiseradmission.in पर जारी, ऐसे करें चेक

IISER ने ऑफिशियल तौर पर IISER एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. उम्मीदवार iiseradmission.in के इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
IISER IAT Result 2025: आईआईएसईआर आईएटी रिजल्ट iiseradmission.in पर जारी, ऐसे करें चेक

IISER IAT Result 2025 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

IISER IAT Result 2025: इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) ने ऑफिशियल तौर पर IISER एप्टीट्यूड टेस्ट (IAT) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार 25 मई को आयोजित एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुए थे, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट iiseradmission.in पर जाकर अपने स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा. स्कोरकार्ड में सब्जेक्ट वाइज मार्क्स और वैध ऑब्जेक्शन की चेकिंग के बाद जारी फाइनल आंसर की के आधार पर 240 में से कुल मिले मार्क्स दिखाई देंगे. रिजल्ट आने के साथ ही IISER जल्द ही BS-MS दोहरी डिग्री प्रोग्राम के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू करेगा. सीट आवंटन उम्मीदवारों की रैंक, कैटिगरी और रजिस्ट्रेशन के दौरान प्रस्तुत की गई प्राथमिकताओं के आधार पर होगा. 

IISER IAT Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार IISER IAT रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट iiseradmission.in पर जाएं.
- होमपेज पर IISER IAT 2025 Result के लिंक को चेक करें और उस पर क्लिक करें.
- अपने अकाउंट में एप्लीकेशन नंबर पर पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें.
- लॉग इन करने के बाद आपका रिजल्ट और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा. 
- अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें.

यहां क्लिक करके IISER IAT Result 2025 चेक कर सकते हैं.

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे IISER IAT भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को जरूर चेक करते रहें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement