Advertisement

IGNOU B.Ed Result 2025: इग्नू ने बीएड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट ignou.ac.in पर किया जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IGNOU B.Ed Entrance Result 2025: इग्नू ने बीएड एंट्रेंस एग्जाम के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिन कैंडिडेट्स ने यह परीक्षा दी थी वे इस डायरेक्ट लिंक से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं...

Latest News
IGNOU B.Ed Result 2025: इग्नू ने बीएड एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट ignou.ac.in पर किया जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IGNOU Admit Card 2025

Add DNA as a Preferred Source

IGNOU B.Ed Result 2025: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने 16 मार्च 2025 को यह परीक्षा दी थी, वे यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट  ignou.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में सफल हुए हैं, वे इग्नू के बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) कोर्स में एडमिशन पाने के पात्र हैं. 

IGNOU B.Ed Result 2025: कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड?

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं- 
- इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर Announcement सेक्शन पर क्लिक करें और यहां B.Ed Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब आपको मेरिट लिस्ट वाला एक पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अपना रिजल्ट चेक करने के लिए अपने नाम या इनरोलमेंट नंबर का इस्तेमाल करें. 
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए पीडीएफ को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें. 

यहां क्लिक करके भी IGNOU B.Ed Result 2025 चेक कर सकते हैं.

IGNOU B.Ed Result 2025: योग्य उम्मीदवारों के लिए आगे क्या है?

इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवार अब एडमिशन पाने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेंगे. इग्नू देश भर में अपने प्रोग्राम स्टडी सेंटर (पीएससी) के माध्यम से रीजनल काउंसलिंग सेशन आयोजित करेगा. प्रत्येक पीएससी में आम तौर पर प्रति सेशन 50 उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा. बीएड कोर्स में एडमिशन सिर्फ उन्हीं उम्मीदवारों को दिया जाएगा जो काउंसलिंग के दौरान डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और दूसरी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें और समय पर अपडेट पाने के लिए अपने संबंधित रीजनल सेंटर के संपर्क में रहें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement