Advertisement

IGNOU Admission 2025: इग्नू ने जुलाई सेशन के एडमिशन के लिए शुरू किया रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे जनरेट करें DEB आईडी

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी इग्नू ने जुलाई 2025 सेशन के लिए अपने ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर किया है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई है.

Latest News
IGNOU Admission 2025: इग्नू ने जुलाई सेशन के एडमिशन के लिए शुरू किया रजिस्ट्रेशन, जानें कैसे जनरेट करें DEB आईडी

IGNOU Admit Card 2025

Add DNA as a Preferred Source

IGNOU Admission 2025: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी यानी इग्नू ने जुलाई 2025 सेशन के लिए अपने ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर किया है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई है.

ऑनलाइन कोर्स में एडमिशन पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को ignouiop.samarth.edu.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन वर्तमान में दोनों तरीकों ऑनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग के लिए खुला है. स्टूडेंट्स scholarships.gov.in पर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के माध्यम से दी जाने वाली स्कॉलरशिप के लिए भी आवेदन करने के पात्र हैं.

IGNOU Admission 2025 सभी आवेदकों के लिए डीईबी आईडी अनिवार्य

IGNOU के लेटेस्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक इग्नू आवेदन पत्र जमा करने से पहले डीईबी आईडी बनाना अनिवार्य है. डीईबी (डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो) आईडी यह सुनिश्चित करती है कि ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के दिशा-निर्देशों के तहत हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स(HEIs) के साथ ठीक से रजिस्टर्ड हैं.

ऑफिशियल नोटिस में कहा गया है, 'आवेदन जमा करने के लिए डीईबी आईडी अनिवार्य है. कृपया आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपनी डीईबी आईडी बनाएं.'

IGNOU Admission 2025 के लिए DEB आईडी कैसे जनरेट करें?

– सबसे पहले उम्मीदवारों को एक एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी बनानी होगी.
– एबीसी आईडी बनाने के बाद डीईबी आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए आगे बढ़ें.
–निर्देशानुसार ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर जैसे जरूरी डिटेल्स एंटर करें.
- अपने डिटेल्स सबमिट करें और अपना DEB ID बनाएं.

इस प्रक्रिया के दौरान किसी भी भी तरह की कठिनाई आने पर स्टूडेंट्स सहायता के लिए अपने निकटतम इग्नू रीजनल सेंटर या स्टडी सेंटर से संपर्क कर सकते हैं या एडमिशन हेल्पलाइन के माध्यम से सहायता हासिल कर सकते हैं.

IGNOU TEE June 2025 एडमिट कार्ड जारी

इस बीच इग्नू ने जून 2025 टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पोर्टल ignou.ac.in या ignou.samarth.edu.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. केवल वे स्टूडेंट्स जिन्होंने सफलतापूर्वक अपना रजिस्ट्रेशन और परीक्षा फॉर्म जमा कर दिया है, वे अपना इग्नू टीईई 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और आगे होने वाली परीक्षाओं में शामिल होने के पात्र हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement