Advertisement

ICSI Result June 2025: आईसीएसआई ने जारी किया icsi.edu पर सीएस प्रोफेशनल का रिजल्ट, जानें किसने किया टॉप

ICSI Result June 2025: आईसीएसआई ने सीए प्रोफेशनल रा रिजस्ट जारी कर दिया है, जानें इस सेशन में किसने किया टॉप...

Latest News
ICSI Result June 2025: आईसीएसआई ने जारी किया icsi.edu पर सीएस प्रोफेशनल का रिजल्ट, जानें किसने किया टॉप

ICSI Result June 2025

Add DNA as a Preferred Source

ICSI Result June 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनीज सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (जून 2025) के नतीजे घोषित कर दिए. उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर अपने मार्क्स देख सकेंगे. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक भूमि विनोद मेहता ने पहला स्थान हासिल किया है, प्रशील सिंह दूसरे और प्राची कुमारी तीसरे स्थान पर हैं.

प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए रिजल्ट और मार्क्स डिटेल्स की हार्ड कॉपी उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड पते पर भेजी जाएगी.  वहीं एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए उम्मीदवारों को केवल ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध अपने रिजल्ट की डिजिटल कॉपी ही मिलेगी.

ICSI Result June 2025: कैसे चेक करें?

आईसीएसआई सीएस जून 2025 का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: स्टूडेंट्स को ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाना होगा.
स्टेप 2: होमपेज पर CS Professional या CS Executive का रिजल्ट लिंक ढूंढकर उसपर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3: लॉगिन बॉक्स में अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर एंटर करें.
स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपको रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 5: अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसे अपने पास सुरक्षित रख लें.

सीएस जून 2025 परीक्षाएं 1 जून से 10 जून 2025 तक भारत भर के विभिन्न केंद्रों पर मॉर्निंग शिफ्ट में आयोजित की गई थी. रिजल्ट के ऐलान के बाद जो उम्मीदवार  दिसंबर 2025 सेशन में दोबारा शामिल होना चाहते हैं, वे 26 अगस्त 2025 से इनरोलमेंट करा सकेंगे.

स्टूडेंट्स को अपने डिजिटल स्कोरकार्ड तुरंत डाउनलोड करने की भी सलाह दी जाती है. पेशेवर उम्मीदवार अगर 30 दिनों के अंदर अपने रिजल्ट की हार्ड कॉपी हासिल नहीं कर पाते तो उन्हें आईसीएसआई परीक्षा हेल्पलाइन से संपर्क करना होगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement