एजुकेशन
CSEET Result July 2025: ICSI ने सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जुलाई परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है. इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट चेक करें रिजल्ट...
CSEET Result July 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने 16 जुलाई 2025 को सीएस एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जुलाई परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस जुलाई सेशन की परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर देख सकते हैं. स्कोरकार्ड देखने के लिए उम्मीदवारों को आईसीएसआई वेबसाइट पर लॉग इन करने के लिए अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत होगी.
यह परीक्षा 5 जुलाई 2025 और 7 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी. आईसीएसआई ने यह भी कहा है कि परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में अलग-अलग न्यूनतम 40% अंक तथा कुल मिलाकर 50% अंक हासिल करने होंगे. आईसीएसआई ने यह स्पष्ट किया है कि रिजल्ट की फिजिकल कॉपी जारी नहीं करेगा. उम्मीदवार सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट से ही इसे डाउनलोड कर सकेंगे.
- ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu.in पर जाएं.
- होमपेज पर, 'CSEET जुलाई 2025 रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें.
- अपना आईडी नंबर और जन्मतिथि एंटर करें.
- जानकारी सबमिट करें और भविष्य के लिए 'CSEET जुलाई 2025' स्कोरकार्ड की प्रति डाउनलोड करें.
ICSI CSEET Result July 2025 देखने का डायरेक्ट लिंक
सभी संबंधित अपडेट्स और अनाउंसमेंट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.