एजुकेशन
ICSI CSEET July 2025: 5 जुलाई को ICSI CSEET की परीक्षा होने वाली है, इससे पहले आईसीएसआई ने इस परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं, यहां चेक करें डिटेल्स...
ICSI CSEET 2025: कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं. यह परीक्षा 5 जुलाई 2025 को होने वाली है. यह एग्जाम रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी जिसमें स्टूडेंट्स लैपटॉप या डेस्कटॉप का इस्तेमाल करके अपने घर से ही परीक्षा दे सकते हैं.
पारंपरिक परीक्षाओं के विपरीत CSEET जुलाई 2025 की परीक्षा उम्मीदवार घर बैठे ही दे सकते हैं. यह कोई फिजिकल एग्जाम नहीं है और उम्मीदवारों को आखिरी समय की दिक्कतों से बचने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले ही लॉगइन करने की सलाह दी जाती है.
उम्मीदवारों को केवल डेस्कटॉप या लैपटॉप का इस्तेमाल करके परीक्षा देनी होगी. स्मार्टफोन, टैबलेट या मैकबुक जैसे उपकरणों की इजाजत नहीं है. सिस्टम में विंडोज 7 या उससे ऊपर का ऑपरेटिंग सिस्टम, एक फंक्शनल वेब कैमरा और माइक्रोफ़ोन और 512 KBPS की न्यूनतम गति के साथ इंटरनेट होना चाहिए. परीक्षा के दौरान रोशनी की उचित व्यवस्था और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी सलाह दी जाती है. उम्मीदवारों को केवल Google Chrome के लेटेस्ट वर्जन का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.
स्टूडेंट्स को ऑनलाइन टेस्ट इंटरफ़ेस से परिचित कराने के लिए ICSI 5 जुलाई 2025 को एक मॉक टेस्ट आयोजित करेगा. यह सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है. मॉक टेस्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल और निर्देश टेस्ट तिथि से पहले ईमेल या एसएमएस के माध्यम से भेजे जाएंगे.
उम्मीदवारों को अपना CSEET एडमिट कार्ड और सरकार से जारी वैध पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस) वेरिफिकेशन के लिए तैयार रखना चाहिए. लॉगिन प्रक्रिया के दौरान इनकी जरूरत होगी और पूरी परीक्षा के दौरान इनकी निगरानी की जाएगी.
परीक्षा शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को एक शांत कमरे में अकेले बैठना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका चेहरा हर समय वेबकैम से स्पष्ट रूप से दिखाई दे. सीट छोड़ना, बात करना, किसी भी गैजेट का उपयोग करना या स्क्रीन से दूर देखना संदिग्ध गतिविधि माना जाएगा और इससे परीक्षा रद्द हो सकती है.
यहां क्लिक कर देखें CSEET 2025 परीक्षा से जुड़े निर्देश
किताबों, नोट्स, कागज़, मोबाइल फ़ोन, स्मार्ट वॉच या कैलकुलेटर का इस्तेमाल सख्त वर्जित है. किसी भी तरह की नकल या धोखाधड़ी करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी जिसमें परिणाम रद्द करना भी शामिल है.
परीक्षा में केवल बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे. इस बार कोई मौखिक परीक्षा नहीं होगी. परीक्षा में बिजनेस कम्युनिकेशन, लीगल एप्टीट्यूड एंड लॉजिकल रीडनिंग, इकोनॉमिक एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और करेंट अफेयर्स के साथ प्रजेंटेशन और कम्युनिकेशन स्किल्स से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. इस परीक्षा की अवधि कुल 2 घंटे की होगी.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आईसीएसआई वेबसाइट पर उपलब्ध ऑफिशियल इंस्ट्रक्शन डॉक्यूमेंट्स को ध्यान से पढ़ लें. अगर नियमों के पालन में कोई असफल रह जाता है तो वह अयोग्य साबित हो सकता है और किसी भी रि-एग्जाम के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.