Advertisement

ICSI CS Result Dec 2024: इस वेबसाइट से चेक कर पाएंगे आईसीएसआई सीएस का रिजल्ट

ICSI जल्द ही दिसंबर 2024 के लिए CS प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान करने वाला है. उम्मीदवार इस वेबसाइट से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे...

Latest News
ICSI CS Result Dec 2024: इस वेबसाइट से चेक कर पाएंगे आईसीएसआई सीएस का रिजल्ट

ICSI Result June 2025

Add DNA as a Preferred Source

ICSI CS Result Dec 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनीज सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) आज 25 फरवरी को दिसंबर 2024 के लिए CS प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा के रिजल्ट का ऐलान करेगा. सीएस परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आईसीएसआई की ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाना चाहिए. होमपेज पर सीएस परिणाम के लिंक पर क्लिक करें और अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें. सबमिट करने के बाद सीएस आईसीएसआई परीक्षा का रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा. भविष्य में इस्तेमाल के लिए उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- ICSI ने जारी किया CSEET Jan 2025 Result, यहां चेक करें अपना स्कोर

नहीं मिलेगी रिजल्ट की फिजिकल कॉपी
आईसीएसआई  एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा के ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट को रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर देगा. आईसीएसआई ने सीएस रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा करते हुए कहा कि उम्मीदवारों को रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें- ICSI CSEET 2025: मई एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें सारी डिटेल्स

कब होंगे आगामी एग्जाम
आधिकारिक नोटिस के अनुसार सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2017 और सिलेबस 2022) परीक्षा के लिए रिजल्ट कम मार्क्स स्टेटमेंट रिजल्ट के ऐलान के तुरंत बाद उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड एड्रेस पर भेज दिया जाएगा. सीएस एग्जीक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल दोनों के लिए आगामी आईसीएसआई परीक्षाएं 1 जून से 10 जून तक आयोजित की जाएंगी. आवश्यक शुल्क जमा करने सहित इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन इनरोलमेंट प्रोसेस 26 फरवरी से शुरू होगी. जानकारी के अनुसार आईसीएसआई ने सीएस प्रोफेशनल परीक्षा दिसंबर 2024 और सीएस एग्जीक्यूटिव परीक्षा दिसंबर 2024 21 से 30 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की थी.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement