एजुकेशन
ICMAI ने CMA फाउंडेशन जून 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...
ICMAI CMA Foundation Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA फाउंडेशन जून 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. उम्मीदवार रिजल्ट देखने के लिए अपने आइडेंटिफिकेशन नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
आईसीएमएआई सीएमए फाउंडेशन रिजल्ट 2025 को डाउनलोड करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1. ऑफिशियल वेबसाइट icmai.in पर जाएं.
स्टेप 2. होमपेज पर "CMA Foundation Result 2025 Scorecard" लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3. लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना आइडेंटिफिकेशन नंबर दर्ज करें.
स्टेप 4. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 5. अपने स्कोरकार्ड की पीडीएफ कॉपी डाउनलोड करें और सेव करें. भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें.
योग्य उम्मीदवार अपनी CMA फाउंडेशन 2025 की आंसर शीट के लिए आवेदन कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के 21 दिनों के अंदर आपकी आंसर शीट आपको उपलब्ध करा दी जाएगी. उम्मीदवारों के पास अपनी आंसर शीट को वेरिफाई करवाने का विकल्प भी होगा. इसके लिए रिजल्ट जारी होने के 30 दिनों के अंदर अप्लाई करना होगा.
1. रिया पोद्दार
2. अक्षत अग्रवाल
3. मोहित दास
3. भव्या अग्रवाल
4. पेनुगोंडा साई राघवेंद्र रेड्डी
5. मट्टुपल्ली गायत्री श्रव्या
CMA फाउंडेशन जून 2025 परीक्षा MCQ प्रारूप का इस्तेमाल करके ऑफ़लाइन OMR मोड में आयोजित की गई थी. हर सेशन में 100 MCQ पूछे गए थे और हर पेपर 100 अंकों का था. कुल परीक्षा का मूल्यांकन 200 अंकों में से किया गया था. यह परीक्षा देश भर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई और इसमें सीएमए फाउंडेशन पाठ्यक्रम से जुड़े विषयों को शामिल किया गया था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.