एजुकेशन
ICAI Result May 2025: ICAI आज 6 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करने वाला है, जानें डिटेल्स...
ICAI CA Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज 6 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल मई परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करेगा. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर ICAI मई परीक्षा का रिजल्ट चेक कर पाएंगे. रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर के साथ-साथ अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का भी इस्तेमाल करना होगा.
ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक आईसीएआई सीए फाइनल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट 6 जुलाई को दोपहर लगभग 2 बजे घोषित किए जाएंगे और सीए फाउंडेशन का रिजल्ट शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा. इस साल आईसीएआई ने सीए मई परीक्षाएं 2 से 14 मई तक आयोजित की थीं.
ग्रुप 1 के लिए इंटरमीडिएट परीक्षा 3, 5 और 7 मई को और ग्रुप 2 की परीक्षा 9, 11 और 14 मई को निर्धारित की गई थी. ग्रुप 1 के लिए फाइनल परीक्षा 2, 4, 6 मई को और ग्रुप 2 के लिए परीक्षा 8, 10 और 13 मई को निर्धारित की गई थी. हालांकि भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण 9-14 मई के लिए निर्धारित परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं. सीए फाउंडेशन परीक्षा 15, 17, 19 और 21 मई 2025 को आयोजित की गई थी.
रिजल्ट की घोषणा के बाद इसे चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं.
- होम पेज पर आवश्यकतानुसार सीए फाइनल, इंटरमीडिएट या फाउंडेशन मई 2025 परीक्षा के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
- अपने लॉगइन डिटेल्स एंटर करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- अब स्क्रीन पर अपना रिजल्ट देखें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसकी एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लें.
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.