Advertisement

CA Final May 2025 Result: कब आएगा ICAI CA मई फाइनल का रिजल्ट, जानिए लेटेस्ट अपडेट

ICAI CA Final May 2025 Results Date: ICAI CA मई 2025 फाइनल परीक्षा का रिजल्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट है. रिजल्ट के बाद कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया शुरू होगी. जिसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट से छात्र रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

Latest News
CA Final May 2025 Result: कब आएगा ICAI CA मई फाइनल का रिजल्ट, जानिए लेटेस्ट अपडेट

ICAI CA Final Result 2025 Date 

Add DNA as a Preferred Source

CA Final May 2025 Result Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित मई 2025 की सीए (CA) परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में एक्स कंट्रोलर काउंसिल मेंबर (CCM) धीरज खंडेलवाल ने इसको लेकर एक जरूरी जानकारी साझा की है. हालांकि, ICAI की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है. 

3 या 4 जुलाई को रिजल्ट आने की उम्मीद 

मई 2025 में हुई सीए परीक्षा के परिणामों को लेकर छात्र लगातार सवाल पूछ रहे हैं. इस बीच, एक्स कंट्रोलर काउंसिल मेंबर (CCM) धीरज खंडेलवाल ने  X पर पोस्ट करते हुए कहा कि ICAI CA Final May 2025 Result 3 या 4 जुलाई के आसपास जारी हो सकता है. उन्होंने यह जानकारी पिछले अनुभवों के आधार पर साझा की है.


यह भी पढ़ें: घर पर बच्चों को होती है बोरियत, तो इन 5 फ्री ऑनलाइन कोर्स में आज ही कराएं एडमिशन


ICAI की आधिकारिक वेबसाइटों चेक कर सकेंगे परिणाम 

रिजल्ट घोषित होने पर, उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइटों icai.nic.in और icaiexam.icai.org पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे. इसके लिए छात्रों को 6 अंकों का रोल नंबर और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी. आपको बता दें, मई 2025 की परीक्षाएं तीन चरणों,  फाउंडेशन, इंटर और फाइनल के रूप में आयोजित की गई थीं. परीक्षा की शुरुआत 2 मई को सीए फाइनल से हुई थी, इसके बाद 3 मई को इंटरमीडिएट और 15 मई से फाउंडेशन की परीक्षाएं हुई थीं. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement