एजुकेशन
ICAI CA Final Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) चार्टेड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट 18 जून को जारी करेगा. नीचे पढ़ें ऑफिशियल नोटिस...
ICAI CA Final Result 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) चार्टेड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट 18 जून को जारी करेगा. ऑफिशियल वेबसाइट www.icai.org पर इससे जुड़ा एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें यह जानकारी दी गई है. इस परीक्षा में शामिल हुए हजारों स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. जो उम्मीदवार इस परीक्षा को पास करेंगे, इससे चार्टेड अकाउंटेंसी प्रोफेशन में उनकी मेंबरशिप और करियर का निर्धारित होगी.

एक बार सीए फाइनल का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड चेक कर पाएंगे-
- आईसीएआई की ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर CA Final May 2026 Result लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर या पिन एंटर करके सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपका स्कोरकार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें.
- सीए फाइनल के स्कोरकार्ड में सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, टोटल मार्क्स और उम्मीदवार का क्वॉलिफाइंग स्टेटस जैसे डिटेल्स शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें- CBSE की कमजोरी पकड़ने वाले निसर्ग अधिकारी को IIT कानपुर ने किस पोस्ट पर किया हायर? जानें जॉब रोल
उम्मीदवारों को फर्जी वेबसाइट्स , सोशल मीडिया पोस्ट या किसी तरह की फर्जी मैसेज पर भरोसा नहीं करना चाहिए. अपने रिजल्ट के लिए सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें. ICAI एसएमएस या ईमेल पर रिजल्ट का लिंक नहीं भेजता और उम्मीदवार अपना रिजल्ट सिर्फ ऑफिशियल ICAI पोर्टल पर ही चेक कर पाएंगे.
मई में होने वाली सीए फाइनल की परीक्षा इसलिए भी जरूरी है क्योंकि आईसीएआई ने अपनी साल में तीन बार सीए फाइनल की परीक्षा आयोजित करने का शेड्यूल वापस ले लिया है. साल 2026 से सीए की परीक्षाएं मई और नवंबर में ही आयोजित की जाएंगी जबकि जनवरी में होने वाली परीक्षा को बंद कर दिया गया है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.