एजुकेशन
ICAI CA Exams September 2025 Timetable: इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने ICAI CA सितंबर 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है.
ICAI CA September Exam 2025: इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया ने ICAI CA एग्जाम 2025 की डेटशीट का ऐलान कर दिया है. सीए की तैयारी करने रहे छात्र icai.org. के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं.
आपको बता दें कि ICAI ने फाइनल,इंटर और फाउंडेशन कोर्स का शेड्यूल भी घोषित कर दिया है. आइए जानें आखिर कब होंगे एग्जाम?
फाइनल कोर्स के एग्जाम ग्रुप 1 की परीक्षा 3,6 और 8 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे. वही ग्रुप 2 के पेपर 10,12 और 14 सितंबर को आयोजित होंगे. वही इंटरमीडियएट कोर्स के ग्रुप 1 के लिए 4,7 और 9 सितंबर को एग्जाम होंगे.
जबकि इंटरमीडियएट कोर्स के ग्रुप 2 की परीक्षा 11,13 और 15 सितंबर को लिए जाएंगे. इसके अलावा फाउंडेशन कोर्स के पेपर 16, 18, 20 और 22 सिंतबर को आयोजित किया जाएगा.
CA Exams September 2025 Official Schedule Out....#caresults #icairesults #castudents #cafinal #cainter #ca #icai #caexams #icaiexams #caresult #icairesult #cafoundation pic.twitter.com/Ie9OEvx39t
— Pratham Talreja🇮🇳 (@ptalreja8) May 30, 2025
- सबसे पहले आपको इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा.
- जहां पर एक नया पेज खुलेगा, वहां पर ICAI CA September Exam 2025 datesheet link नजर आएगा.
- जिसपर क्लिक करने पर आपकी डेटशीट खुल जाएगी.
- जिसे देखकर आप अपने एग्जाम डेट्स चेक कर लें और इसे डाउनलोड भी करें.
- आखिरी में डेटशीट का एक प्रिंट आउट जरुर निकाल लें. जो आपके काम आएगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.