Advertisement

ICAI CA Exam Postponed: भारत-पाक युद्ध की वजह से स्थगित हुई सीए परीक्षा, ICAI ने जारी किया ऑफिशियल नोटिस

आईसीएआई सीए परीक्षा स्थगित: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे मौहाल को देखते हुए सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन (INTT AT) की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं. नई तारीखों की ऐलान जल्द ही कर दिया जाएगा.

Latest News
ICAI CA Exam Postponed: भारत-पाक युद्ध की वजह से स्थगित हुई सीए परीक्षा, ICAI ने जारी किया ऑफिशियल नोटिस
Add DNA as a Preferred Source

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने भारत और पाकिस्तान के तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए एक अहम घोषणा की है. मई के महीने में होने वाले सीए के परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है.

जिसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल, इंटरमीडिएट और पोस्ट क्वालिफिकेशन कोर्स परीक्षा अंतर्राष्ट्रीय कराधान मूल्यांकन परीक्षा (INTT AT) शामिल है. ये परीक्षा  9 मई 2025 से 14 मई 2025 की बीच आयोजित होने वाली थी. 

अब कब होगी सीए की परीक्षा 

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया  ने अपने नोटिस में कहा है कि छात्रों की सुरक्षा को ध्यान देखते हुए ये फैसला लिया गया है. ICAI ने आगे लिखा कि जल्द ही परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा.

छात्र से अनुरोध है कि परीक्षा की जानकारी के लिए वो ICAI की आधिकारिक वेबसाइट www.icai.org पर नजर रख सकते हैं. 
 

 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement