एजुकेशन
IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: IBPS जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जल्द ही आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी कर सकता है. जानें डिटेल्स...
IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जल्द ही आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार जरूरी क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाती है जिसमें प्रीलिम्स और मेन्स परीक्षा शामिल हैं. सिर्फ प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे. दोनों चरणों को पास करने वाले उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती 2025 के तहत भाग लेने वाले रीजवल ग्रामीण बैंकों में क्लर्क (ऑफिस असिस्टेंट) के रूप में नियुक्त किया जाएगा.
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इसे चेक और डाउनलोड कर पाएंगे-
1: ibps.in पर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
2: IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
3: ऑफिस असिस्टेंट का विकल्प चुनें.
4: आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा.
5: अपना रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड एंटर करें.
6: IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर शामिल होगा. इसमें परीक्षा का नाम और आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क भर्ती के अंतर्गत आवेदन किए गए पद का उल्लेख भी होगा. इसके अलावा में उम्मीदवार की योग्यता स्थिति के बारे में भी जानकारी दी गई होगी जिससे पता चलेगा कि आपने प्रीलिम्स परीक्षा पास की है या नहीं.
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 2025 के कट-ऑफ मार्क्स उम्मीदवारों की संख्या, एग्जाम की कठनाई और खाली वैकेंसी जैसी चीजों पर निर्भर करेगा. मेन्स एग्जाम में बैठने के लिए उम्मीदवारों को हर सेक्शन में न्यूनताम पासिंग मार्क्स हासिल करने होंगे. पिछले साल के रुझान बताते हैं कि कट-ऑफ विभिन्न राज्यों और कैटिगरी में अलग हो सकते हैं. प्रीलिम्स पास होने वाले उम्मीदवार मेन्स एग्जाम के लिए पात्र होंगे जो 1 फरवरी 2026 को आयोजित होने की उम्मीद है. मेन्स एग्जाम अधिक डिटेल्ड होगा और इसमें बैंकिंग नौकरियों के लिए उम्मीदवारों के ज्ञान और कौशल का परीक्षण किया जाएगा.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया के आगे के चरणों से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल आईबीपीएस वेबसाइट देखें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.