एजुकेशन
IBPS PO Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए IBPS ने बंपर भर्तियां निकाली हैं, जानें कौन कर सकता है इन पदों के लिए आवेदन और कितना लगेगा आवेदन शुल्क...
IBPS PO Bharti 2025: अगर आप बैंक में काम करने के इच्छुक हैं तो आपके पास बढ़िया मौका है. IBPS ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए भर्तियां शुरू कर दी हैं और इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार आवेदन के इच्छुक हैं वो IBPS PO 2025 के लिए अप्लाई करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत भाग लेने वाले बैंकों के कुल 5208 खाली पदों को भरा जाएगा. इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा के 1000 पद, बैंक ऑफ इंडिया के 700 पद, बैंक ऑफ महाराष्ट्र के 1000 पद, केनरा बैंक के 1000 पद, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के 500 पद, इंडियन ओवरसीज बैंक के 450 पद, पंजाब नेशनल बैंक के 200 पद, पंजाब और सिंध बैंक के 358 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख जिसमें एप्लीकेशन फॉर्म में एडिट या मोडिफिकेशन शामिल है- 1 से 21 जुलाई
आवेदन शुल्क/इंटीमेशन शुल्क भुगतान: 1 से 21 जुलाई तक
प्री-इमेजिनेशन ट्रेनिंग: अगस्त 2025
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा एडमिट कार्ड: अगस्त 2025
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्ल एग्जाम: अगस्त 2025
आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट: सितंबर 2025
मेन्स एग्जाम एडमिट कार्ड: सितंबर/अक्टूबर 2025
मेन्स एग्जाम: अक्टूबर 2025
मेन्स एग्जाम रिजल्ट: नवंबर 2025
पर्सनालिटी टेस्ट: नवंबर/दिसंबर 2025
इंटरव्यू: दिसंबर 2025/ जनवरी 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंट: जनवरी/फरवरी 2026
IBPS PO 2025: आवेदन करने के लिए सीधा लिंक
उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 को कम से कम 20 साल तथा अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इसके साथ ही उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए.
इसके अलावा आईबीपीएस पीओ 2025 उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे भाग लेने वाले बैंकों में शामिल होने के समय एक हेल्दी क्रेडिट हिस्ट्री बनाए रखें, न्यूनतम क्रेडिट स्कोर भाग लेने वाले बैंकों की नीति के अनुसार होगा.
आईबीपीएस पीओ 2025 आवेदन शुल्क एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए ₹75 और बाकी सभी कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये है. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां क्लिक करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.