Advertisement

IB ACIO Answer Key 2025: गृह मंत्रालय ने जारी की आईबी एसीआईओ की आंसर की, यहां से करें डाउनलोड

IB ACIO Answer Key 2025: गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर यानी IB ACIO की चरण 1 की परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें डाउनलोड...

Latest News
IB ACIO Answer Key 2025: गृह मंत्रालय ने जारी की आईबी एसीआईओ की आंसर की, यहां से करें डाउनलोड

IB ACIO Answer Key 2025

Add DNA as a Preferred Source

आईबी एसीआईओ आंसर की 2025: गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर यानी IB ACIO की चरण 1 की परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है. जिन कैंडिडेट्स ने यह परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से ऑफिशियल पोर्टल पर लॉगइन करके आंसर की और रिस्पॉन्स शीट दोनों डाउनलोड कर सकते हैं.

आंसर की को डाउनलोड करके और उन्हें अपने उत्तरों से मिलाकर कैंडिडेट्स उन्हें मिलने वाले नंबर का अंदाजा लगा सकेंगे. गृह मंत्रालय ने उम्मीदवारों के लिए किसी भी गलत उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने का विकल्प भी खोल दिया है जिससे मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित होगी. 

यह भी पढ़ें- कितने पढ़े-लिखे हैं IFS गौरांगलाल दास जो बने कोरिया गणराज्य में भारत के राजदूत? पत्नी भी हैं बड़ी अधिकारी

IB ACIO Answer Key 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना IB ACIO की आंसर की को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे-
- गृह मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं.
- लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर जाएं और IB ACIO Answer Key 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपन लॉगिन विंडो में अपना यूजर आईडी और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें.
- अपनी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट चेक और डाउनलोड करें.

IB ACIO Answer Key 2025 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

चयन प्रक्रिया में आगे क्या है?

ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद गृह मंत्रालय सभी चुनौतियों की समीक्षा करेगा और फाइनल आंसर की जारी करेगा. इसके बाद इस संशोधित और फाइनल आंसर की के आधार पर पहले चरण के नतीजे जारी किए जाएंगे. इस परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे जो डिस्क्रिप्टिव होगा और इसमें उनकी एनालिटिकल राइटिंग और कॉम्प्रिहेंशन स्किल को टेस्ट किया जाएगा. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उम्मीदवार प्रतिष्ठित IB ACIO भर्ती प्रक्रिया में आगे बढ़ेंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement