Advertisement

HTET Result 2025: हरियाणा TET का रिजल्ट bseh.org.in पर जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक

BSEH ने प्राइमरी टीचर(PRT), ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक...

Latest News
HTET Result 2025: हरियाणा TET का रिजल्ट bseh.org.in पर जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक

HTET Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

HTET Result 2025:  हरियाणा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी BSEH ने प्राइमरी टीचर(PRT), ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के लिए हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोर्ड के नोटिफिकेशन के मुताबिक HTET 2025 का रिजल्ट लिंक अब ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर लाइव है. 

एचटीईटी की हर कैटिगरी लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (TGT) और लेवल 3 (PGT) के लिए अलग-अलग रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है ताकि उम्मीदवारों के लिए स्पष्टता और सुगमता सुनिश्चित हो सके. उम्मीदवार अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करके अपने रजिस्टर्ड अकाउंट से लॉगइन करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

HTET Result 2025: कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से HTET 2025 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या bsehhtet.com पर जाएं.
- होमपेज पर 'HTET Result 2025' लिंक पर क्लिक करें.
-  अब अपना लेवल (PRT, TGT, या PGT) चुनें.
- लॉगिन क्रेडेंशियल रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर एंटर करें. 
- भविष्य के संदर्भ के लिए HTET 2025 का स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें.

उम्मीदवार यहां क्लिक करके HTET Result 2025 चेक कर सकते हैं.

हरियाणा टीईटी परीक्षा राज्य भर के सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक योग्यता मानदंड के रूप में काम करती है. बीएसईएच हर साल इस परीक्षा का आयोजन करती है और उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, विषय ज्ञान और शैक्षिक समझ के आधार पर उनका मूल्यांकन करती है, जो राज्य की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के महत्वपूर्ण घटक हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement