एजुकेशन
HTET Admit Card 2024: HTET 2024 का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है, इस डायरेक्ट लिंक से उम्मीदवार अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं, जानें परीक्षा के दिन की गाइडलाइंस और किन चीजों को एग्जाम सेंटर में ले जाने की होगी मनाही...
HTET Admit Card 2024: हरियाणा स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने HTET 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार लेवल-1, 2 और 3 में हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 में शामिल होने जा रहे हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना पासवर्ड, रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर एंटर करना होगा.
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
- होम पेज पर HTET 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
- लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें.
- आपका HTET एडमिट कार्ड 2024 आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- आगे के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट लें और अपने पास सेव करके रख लें.
HTET Admit Card 2024 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
HBSE के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना होगा और उनका पालन करना होगा. बोर्ड ने कहा कि अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में टेक्निकल समस्या आती है तो वे बोर्ड कार्यालय के दूरभाष नंबर 01664-254305 पर संपर्क कर सकते हैं.
एचटीईटी की परीक्षा 30 जुलाई और 31 जुलाई 2025 को आयोजित होने वाली है. लेवल 3 (पीजीटी) परीक्षा 30 जुलाई 2025 को दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जबकि लेवल 2 (टीजीटी) और लेवल 3 (पीआरटी) परीक्षाएं 31 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएंगी. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और बाद में दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
बोर्ड ने बताया कि राज्य भर में 673 परीक्षा केंद्रों पर 4 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा के दिन सभी उम्मीदवारों को रंगीन फोटोग्राफ सहित एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लाना होगा. एडमिट कार्ड के बिना या एडमिट कार्ड पर लगी तस्वीर विकृत/छेड़छाड़ वाली होने पर किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.
इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को आवेदन के समय प्रस्तुत किया गया फोटो आईडी कार्ड भी मूल रूप में परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा. इसके अलावा अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए केवल काले बॉल प्वाइंट पेन का इस्तेमाल करने की अनुमति है.
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है, ताकि बायोमेट्रिक और अंगूठे के निशान का डाटा स्कैन किया जा सके और परीक्षा केंद्र पर अन्य औपचारिकताएं समय पर पूरी की जा सकें. परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. साथ ही उन्हें किसी भी परिस्थिति में केंद्र/विषय बदलने की अनुमति नहीं होगी.
बोर्ड ने परीक्षा हॉल के अंदर सभी प्रकार के आभूषण जैसे अंगूठी, चेन, झुमके, हार, पेंडेंट, ब्रोच आदि के साथ-साथ किसी भी धातु की वस्तु, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, पेजर, ब्लूटूथ, ईयर फोन, कैलकुलेटर, पैडी, पर्स, लॉग टेबल, हेल्प वैंड, प्लास्टिक पाउच, खाली या मुद्रित कागज और लिखित चिट आदि ले जाने पर प्रतिबंध है.
अगर किसी अभ्यर्थी के पास कोई आपत्तिजनक सामग्री पाई जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार अनुचित साधन का मामला दर्ज किया जाएगा. इसके अलावा अगर कोई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र से पुस्तिका/ओएमआर शीट लेकर बाहर जाता है, तो केंद्र अधीक्षक द्वारा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी. बोर्ड ने फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी चेतावनी दी है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.