Advertisement

HTET 2024: कब होंगे हरियाणा TET के एग्जाम्स? यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के तारीखों का ऐलान हो गया है. आप शेड्यूल से जुड़े डिटेल्स नीचे चेक कर सकते हैं...

Latest News
HTET 2024: कब होंगे हरियाणा TET के एग्जाम्स? यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

HTET 2024 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

HTET 2024: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के बारे में सूचना जारी की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 2 घंटे 30 मिनट की होगी. HTET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस भी जल्द ही शुरू होगा. रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव होने के बाद कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. 

यह भी पढ़ें- SSC कांस्टेबल के पदों पर कर रहा बंपर भर्तियां, 10वीं पास करें अप्लाई

HTET 2024 का शेड्यूल
HBSE के चेयरपर्सन वीपी यादव ने बताया कि HTET लेवल 3 का एग्जाम 7 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 तक होगा. इसके अलावा HTET  लेवल 2 और HTET  लेवल 1 का एग्जाम 8 दिसंबर को आयोजित होगा. लेवल 1 का एग्जाम सुबह की शिफ्ट में सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे और लेवल 1 का एग्जाम सेकेंड  शिफ्ट  में दोपहर 3 से शाम 5.30 तक आयोजित होगी.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में 733 पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट हैं तो इस तारीख से भरें फॉर्म

क्या है एग्जाम पैटर्न
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 150 नंबरों के कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे. इस साल जो कैंडिडेट्स टीचर एलिजिबिलटी टेस्ट पास करेंगे, उन्हें दोबारा एग्जाम नहीं देना होगा. उम्मीदवारों को यह सलाह ही जाती है कि अपडेट्स के लिए वह ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर नजर बनाए रखें.

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement