Advertisement

HPBOSE TET Result 2025: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा जून का रिजल्ट hpbose.org पर जारी, ऐसे करें चेक

HP TET Result 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश टीईटी जून सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट चेक करें नतीजे...

Latest News
HPBOSE TET Result 2025: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा जून का रिजल्ट hpbose.org पर जारी, ऐसे करें चेक

HPBOSE TET Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

HPBOSE TET Result 2025: अगर आपने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दी है और अपने रिजल्ट का इंजतार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश टीईटी जून सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो कैंडिडेट्स इस एग्जाम का हिस्सा बने थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर अपने रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर का इस्तेमाल करके नतीजे देख सकते हैं.

HPTET Result 2025 कैसे करें चेक?

उम्मीदवार अपना हिमाचल प्रदेश टीईटी का रिजल्ट चेक करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
- होम पेज पर TET June 2025 Result देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
- अपने लॉगइन डिटेल्स जैसे अपना एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर एंटर करके सबमिट करें. 
- स्क्रीन पर आपका हिमाचल प्रदेश टीईटी का रिजल्ट दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें HPTET Result 2025

हिमाचल बोर्ड टीईटी जून 2025 परीक्षाएं 1, 7, 8, 11 और 14 जून, 2025 को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी. रिजल्ट के साथ उम्मीदवार अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबरों पर भेजे गए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके डिजिलॉकर के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड और एलिजिबिलटी सर्टिफिकेट भी पा सकते हैं.

योग्यता मानदंड

हिमाचल प्रदेश टीईटी 2025 में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 150 में से कम से कम 90 नंबर लाने होंगे जो कि 60 फीसदी के बराबर है. एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांगजन सहित आरक्षित कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 150 में से 82.5 या 55% हैं. अधिक जानकारी और नियमित अपडेट के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement