Advertisement

HP TET Admit Card 2025: JBT और TGT संस्कृत परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, hpbose.org से ऐसे करें डाउनलोड

HPBOSE ने शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET जून 2025 सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऑफिशियल वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
HP TET Admit Card 2025: JBT और TGT संस्कृत परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, hpbose.org से ऐसे करें डाउनलोड

HP TET Admit Card 2025

Add DNA as a Preferred Source

HP TET Admit Card 2025: हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड (HPBOSE) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी TET जून 2025 सेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इन परीक्षाओं में जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (JBT) और ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर (TGT) संस्कृत विषय शामिल हैं. जिन उम्मीदवारों ने इन परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

टीईटी की परीक्षाएं 12 जुलाई 2025 को हिमाचय प्रदेश के कई एग्जाम सेंटर्स में आयोजित होंगी. जेबीटी टीईटी परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी जबकि टीजीटी (संस्कृत) टीईटी परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी. सभी परीक्षाओं को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को ढाई घंटे का समय दिया जाएगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड को तुरंत डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन किसी भी दिक्कत से बचने के लिए एडमिट कार्ड में दिए गए डिटेल्स को वेरिफाई कर लें. 

इस साल जेबीटी टीईटी परीक्षा के लिए 5,731 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है और टीजीटी संस्कृत टीईटी परीक्षा के लिए 1,046 कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया है. बोर्ड ने परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए हिमाचल प्रदेश में जेबीटी परीक्षा के लिए 51 परीक्षा केंद्र और टीजीटी (संस्कृत) परीक्षा के लिए 43 परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की है. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड ले जाना जरूरी होगा क्योंकि इसके बिना एंट्री की इजाजत नहीं दी जाएगी.

HP TET Admit Card 2025: ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना HP TET एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
1: HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
2: होमपेज पर 'TET' का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
3: एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि सहित जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें.
4: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने सारे डिटेल्स एंटर करें.
5: परीक्षा के दिन के लिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

HP TET Admit Card 2025 डाउनलोड करने का सीधा लिंक

HP TET Admit Card 2025: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एडमिट कार्ड पर छपी सभी जानकारी सही है, जिसमें उनका नाम, परीक्षा केंद्र और समय शामिल है. किसी भी गड़बड़ी की सूचना तुरंत वेबसाइट पर दिए गए संपर्क नंबर के माध्यम से बोर्ड को दी जानी चाहिए. अधिक सहायता के लिए उम्मीदवार HPBOSE हेल्पलाइन 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं.

HP TET Admit Card 2025: परीक्षा के दिन के लिए निर्देश

उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना और एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है. प्रत्येक परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है और कोई अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा. उम्मीदवारों को परीक्षा संचालन पर बोर्ड के दिशानिर्देशों का भी पालन करना चाहिए.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement