Advertisement

UPTET Answer Key 2026 जारी होने के बाद अब गलत जवाब पर कैसे करें ऑब्जेक्शन? जानें प्रति सवाल कितनी लगेगी फीस

यूपीटेट की आंसर की जारी हो गई है और अब उम्मीदवार गलत जवाब पर ऑब्जेक्शन करने की तैयारी में हैं, जानें कैसे करें गलत जवाब को चैलेंज और इसके लिए कितनी देनी होगी फीस...

Latest News
UPTET Answer Key 2026 जारी होने के बाद अब गलत जवाब पर कैसे करें ऑब्जेक्शन? जानें प्रति सवाल कितनी लगेगी फीस

UPTET Answer key 2026 को चैलेंज कैसे करें? (Image: Official Website Screengrab)

Add DNA as a Preferred Source
  • यूपीटीईटी की आंसर की 8 जुलाई को हुई जारी
  • UPESSC ने उम्मीदवारों को 14 जुलाई तक दिया ऑब्जेक्शन का टाइम
  • उम्मीदवारों को देनी पड़ेगी 500 रुपये की ऑब्जेक्शन फीस
  • यूपीटीईटी की परीक्षा में नहीं होती निगेटिव मार्किंग

UPTET Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटेट 2026 की 8 जुलाई को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. जो उम्मीदवार 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और इससे अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं. 

अगर आपको आंसर की में कोई गड़बड़ी दिखाई देती है तो आप ऑनलाइन ऑब्जेक्शन पोर्टल पर जाकर उन सवालों को चैलेंज कर सकते हैं. ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2026 तक निर्धारित है और उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि उन्हें आंसर की को चैलेंज करते समय वैलिड डॉक्यूमेंट्स जैसे NCERT या SCERT की टेक्स्टबुक से साक्ष्य भी प्रस्तुत करने होंगे. एक बाद ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख खत्म होने के बाद आयोग सभी आपत्तियों की समीक्षा सब्जेक्ट एक्सपर्ट से करवाएगा. इसके बाद फाइनल आंसर की जारी होगी और इसके आधार पर आयोग रिजल्ट जारी करेगा. उम्मीदवारों को प्रति सवाल 500 रुपये की ऑब्जेक्शन फीस सबमिट करनी होगी जिसे सब्जेक्ट एक्सपर्ट की रिव्यू के बाद अगर चैलेंज को सही पाया जाता है तो कैंडिडेट के बैंक अकाउंट में वापस कर दिया जाएगा.

UPTET Answer Key 2026: कैसे डाउनलोड करें यूपीटेट की आंसर की? 

उम्मीदवार अपनी यूपीटेट की आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- सबसे पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर 'शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) उत्तर कुंजी' के लिंक पर क्लिक करें.
- अब UPTET 2026 अनंतिम उत्तर कुंजी - पेपर 1 (प्राथमिक) या UPTET 2026 अनंतिम उत्तर कुंजी - पेपर 2 (उच्च प्राथमिक) के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपने क्वेश्चन पेपर के सेट के हिसाब से अपनी आंसर की डाउनलोड करें.
- आंसर की से अपने उत्तरों का मिलान करें और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं. 

UPTET Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

UPTET Answer Key 2026: यूपीटेट आंसर की पर कैसे करें ऑब्जेक्शन?

उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके यूपीटेट की आंसर की पर ऑब्जेक्शन कर सकते हैं-
- सबसे पहले यूपीटेट के ऑब्जेक्शन पोर्टल पर जाएं.
- यहां अपने यूपीटेट रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगइन करें और कैप्चा कोड को एंटर करें. 
- ड्रॉप-डाउन मेनू से परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, अपने प्रश्न पत्र का सेट कोड और जिस सवाल को आप चैलेंज करना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट करें. इसके बाद जिस ऑप्शन को आप सही मानते हैं, उसे सिलेक्ट करें.
- अपने दावे के समर्थन में पीडीएफ फॉर्मेट में विश्वसनीय डॉक्यूमेंट अपलोड करें. 
- अपने चैलेंज को ऑब्जेक्शन फीस भरकर ऑनलाइन सबमिट करें और  वेरिफिकेशन के लिए कंफर्मेशन पेज को सेव करके रख लें.

UPTET Answer Key 2026 को चैलेंज करने का डायरेक्ट लिंक

UPTET Answer Key 2026: मार्किंग स्कीम

यूपीटेट 2026 की परीक्षा में 17 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे. जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में 82 से 90 नंबर मिलेंगे उन्हें लाइफटाइम का यूपीटेट का सर्टिफिकेट मिलेगा. यह सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश सरकार के प्राइमरी और सेकेंडरी लेवल पर शिक्षकों की भर्ती के लिए अनिवार्य डॉक्यूमेंट है. इस परीक्षा में किसी भी तरह की कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होती और हर सही जवाब पर एक नंबर दिए जाते हैं जबकि गलत जवाब पर कोई नंबर नहीं काटे जाते. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें- UPTET Admit Card 2026: एक क्लिक में डाउनलोड करें हॉल टिकट, चेक करें एग्जाम डेट, टाइम और शिफ्ट

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement