Advertisement

JEE Advanced पास किए बिना कैसा मिलेगा IIT में एडमिशन? इन स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका

इन स्टूडेंट्स को बिना जेईई एडवांस्ड क्रैक किए आईआईटी में पढ़ाई का मौका मिलता है, जानें सारी डिटेल्स...

Latest News
JEE Advanced पास किए बिना कैसा मिलेगा IIT में एडमिशन? इन स्टूडेंट्स के लिए सुनहरा मौका

(सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

अगर आप आईआईटी जेईई एडवांस्ड की परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं और फिर भी आईआईटी में एडमिशन पाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. हालांकि इसके लिए आपको तीन खास कैटिगरी में होना जरूरी है. अगर आप भी इन कैटिगरी से आते हैं तो इस मौके को हाथ से न जाने दें.

दरअसल आईआईटी में एडमिशन का यह खास मौका अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग कैटिगरी के उम्मीदवारों को मिलता है. इन कैटगरी के स्टूडेंट्स को आईआईटी प्रिपरेटरी कोर्स के माध्यम से आईआईटी कैंपस में पढ़ाई करने का मौका मिलता है. 

आईआईटी प्रिपरेटरी कोर्स के जरिए इन तीनों कैटिगरी के उम्मीदवार उन सीटों पर एडमिशन पा सकते हैं जो JoSAA काउंसलिंग के बाद खाली रह जाते हैं. आईआईटी की कोई भी सीट खाली न रह जाए इसलिए इस कोर्स की शुरुआत की गई थी. यह कोर्स 1 साल का होता है.

आईआईटी प्रिपरेटरी कोर्स के लिए क्या हैं शर्तें

हालांकि इस कोर्स में दाखिले के लिए कुछ शर्तें भी हैं. 2025 में एससी एसटी के लिए जहां जेईई एडवांस्ड क्वालिफाईंग कटऑफ प्रति विषय 3 अंक और एग्रीगेट 37 अंक हैं, वहीं प्रिपरेटरी कोर्स रैंक लिस्ट में ये सब्जेक्ट वाइज 1 मार्क्स और एग्रीगेट 18 मार्क्स है. इतने मार्क्स पाए हुए कैंडिडेट्स ही इस कोर्स के जरिए आईआईटी में एडमिशन पा सकेंगे.

इस कोर्स में एडमिशन पाने की दूसरी शर्त यह है कि आपसे संबंधित कैटिगरी में सीट खाली होनी चाहिए क्योंकि अगर सीट खाली नहीं होगी तो आपको एडमिशन नहीं मिल पाएगा. इसके अलावा आपको इस बात का ध्यान भी रखना होगा कि आपने इससे पहले कभी आईआईटी प्रिपरेटरी कोर्स में सीट एक्सेप्ट नहीं की हो.

IIT प्रिपरेटरी कोर्स से कैसे मिलेगा एडमिशन

IIT प्रिपरेटरी कोर्स से स्टूडेंट्स को अगले साल के लिए तैयार किया जाता है. कोर्स के आखिर में कैंडिडेट्स को पास या फेल किया जाता है. इसके बाद उन्हें सीटें आवंटित की जाती हैं जो इस आईआईटी से अलग हो सकता है जिसमें वह स्टूडेंट तैयारी कर रहा था. हालांकि IIT प्रिपरेटरी कोर्स इनरोल होने के लिए भी आपको JoSAA काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement