एजुकेशन
IB ACIO Result 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) जल्द दी गृह मंत्रालय (MHA) की ऑफिशियल वेबसाइट पर IB ACIO रिजल्ट 2025 जारी करने वाला है, जानें डिटेल्स...
IB ACIO Score Card 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) जल्द दी गृह मंत्रालय (MHA) की ऑफिशियल वेबसाइट पर IB ACIO रिजल्ट 2025 जारी करेगा. रिजल्ट जारी होने के बाद आप वेबसाइट पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स जिसमें जन्मतिथि, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन डिटेल्स एंटर करके अपना स्कोर कार्ड चेक कर पाएंगे.
पिछले रुझानों के अनुसार रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के 30 से 45 दिनों के बाद जारी किए जाते हैं. रिजल्ट में उम्मीदवारों की योग्यता स्थिति, कटऑफ मार्क्स और अगले दौर में आगे बढ़ने के लिए सब्जेक्ट स्पेसिफिक मार्क्स जैसे डिटेल्स दिए जाएंगे.
IB ACIO टियर 1 परीक्षा (दिन 1) - 16 सितंबर, 2025
IB ACIO टियर 1 परीक्षा (दिन 2) - 17 सितंबर, 2025
IB ACIO टियर 1 परीक्षा (दिन 3) - 18 सितंबर, 2025
1: अपने स्कोरकार्ड देखने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाना होगा.
2: होमपेज पर IB ACIO Result 2025 का लिंक मिलेगा.
3: आपको स्क्रीन पर दिखाई देने वाली नई विंडो में अपना पासवर्ड और रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी.
4: सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद IB ACIO Result 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
5: अपना स्कोरकार्ड चेक करें और बाद में इस्तेमाल के लिए इसे अपने पास सेव करके रख लें.
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.