Advertisement

कितने पढ़े-लिखे हैं IAS Dhiman Chakma? 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

ओडिशा कैडर के IAS धीमान चकमा को कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है, जानें उनका एजुकेशन और फैमिली बैकग्राउंड...

Latest News
कितने पढ़े-लिखे हैं IAS Dhiman Chakma? 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए

IAS Dhiman Chakma

Add DNA as a Preferred Source

ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक व्यापारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए IAS धीमान चकमा को रंगे हाथों पकड़ा गया है. ओडिशा सतर्कता निदेशालय ने बताया कि चकमा कालाहांडी जिले के धरमगढ़ में उप-कलेक्टर के पद पर तैनात थे. अधिकारियों ने खुलासा किया कि उन्होंने स्थानीय व्यवसायी से मांगी गई कुल 20 लाख रुपये की रिश्वत की पहली किस्त के रूप में कथित तौर पर 10 लाख रुपये लिए थे.

यह भी पढ़ें- कौन हैं IPS उत्कल रंजन साहू जो बने RPSC के नए चेयरमैन? अबतक इन बड़ों पदों पर कर चुके हैं काम

कैसा रहा Dhiman Chakma का IAS का सफर?

त्रिपुरा के एक शांत शहर कंचनपुर में जन्मे चकमा साधारण परिस्थितियों में पले-बढ़े. उनके पिता एक स्कूल शिक्षक हैं और उनकी मां गृहिणी हैं. उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NIT) अगरतला से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की पढ़ाई की.उन्होंने पहली बार 2019 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की जिसमें उन्हें 722वीं रैंक मिली. इसके बाद उन्हें भारतीय वन सेवा (आईएफएस) में जगह मिली. 

यह भी पढ़ें- दो बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, जानें आर्किटेक्ट Ashi Sharma कैसे लाईं UPSC में 12वीं रैंक

उन्हें ओडिशा के मयूरभंज जिले में तैनात किया गया. लेकिन चकमा यहीं नहीं रुके. साल 2020 में उन्होंने फिर से यूपीएससी की परीक्षा दी और इस बार 482वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में शामिल होने का अपना सपना पूरा किया. उन्हें ओडिशा कैडर आवंटित किया गया था. यूपीएससी में सफल होने के बाद उनकी यूपीएससी की तैयारी और सफलता की कहानी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की गई जिसने अनगिनत उम्मीदवारों को प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें- TMC सांसद महुआ मोइत्रा और उनके पति पिनाकी मिश्रा में से कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?

Dhiman Chakma की गिरफ्तारी से आया नया मोड़

ओडिशा सतर्कता विभाग ने जब चकमा को गिरफ्तार किया तो कहानी ने एक नया मोड़ ले लिया. रिश्वत की रकम के अलावा घर की तलाशी में 47 लाख रुपये की अतिरिक्त नकदी बरामद की गई. फिलहाल विभाग उनकी चल और अचल संपत्तियों की जांच कर रहा है और उनके नीतिगत फैसलों की जांच भी की जा रही है.

धीमान चकमा की गिरफ़्तारी ने सिविल सेवकों की जवाबदेही के बारे में बहस को फिर से शुरू कर दिया है. आलोचकों का तर्क है कि यूपीएससी की परीक्षा ज्ञान और योग्यता का परीक्षण तो करती है लेकिन यह चरित्र को चेक नहीं कर सकता.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement