एजुकेशन
IAS सचिन शर्मा जल्द ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. जानें उनका यूपीएससी का सफर और अभी कहां है पोस्टिंग...
हिमाचल प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी सचिन शर्मा इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे हैं. वह जल्द ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हरियाणा के झज्जर जिले के मूल निवासी सचिन 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं जिन्होंने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी.
हरियाणा के झज्जर के मूल निवासी सचिन शर्मा 2022 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. 2022 में शर्मा ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली और 233वीं रैंक हासिल की. उन्होंने गुरुग्राम के डीएवी स्कूल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. बाद में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.टेक किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद सचिन शर्मा ने कई साल तक एक प्राइवेट कंपनी में काम भी किया.
यह भी पढ़ें- इस स्कूल ने दिए कई बेहतरीन एक्टर्स और पॉलिटिशियन, सत्य नडेला से नागार्जुन तक यहीं से निकले चमकते नाम
इसी दौरान शर्मा ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने का फैसला किया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईएएस अधिकारी बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने 16-18 घंटे पढ़ाई की. उनकी कड़ी मेहनत और लगन का फल उन्हें मिला और उन्होंने पहले ही प्रयास में यह परीक्षा पास कर ली और 233वीं रैंक हासिल की।
सचिन के पिता हरियाणा पुलिस से रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं. सचिन अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं. वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं.
यह भी पढ़ें- डाकिया का बेटा कैसे बना OTT आइकन? इस IITian ने Web Series को दिया नया रूप
हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. पढ़ाई में रुचि रखने वाली डॉ. आस्था ने कानून की पढ़ाई की है. 'X' पर एक पोस्ट में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी बेटी और आईएएस सचिन शर्मा की एक तस्वीर साझा करते हुए घोषणा की कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे.
दिलचस्प बात यह है कि मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री हैं. उन्होंने लगातार तीसरी बार विधायक के रूप में जीत हासिल करने के बाद 11 दिसंबर 2022 को पदभार ग्रहण किया था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.