एजुकेशन
आज हम आपको ऐसे शख्स की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग की, टेलीविजन शो में काम किए और फिर यूपीएससी क्रैक करके आईपीएस अधिकारी बन गए....
यूपीएससी की परीक्षा पास करना कोई आसान काम नहीं है. इसे देश की सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक माना जाता है. इस परीक्षा को पास करने के लिए दृढ़ता, समर्पण और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है. हालांकि ऐसे कई उम्मीदवार हैं जो चुनौतियों और असफलताओं को स्वीकार करते हुए इसके लिए प्रयास करते हैं और बढ़िया रैंक के साथ इस परीक्षा को पास करते हैं.
आज हम आपको आईएएस अधिकारी अभय डागा की सफलता की कहानी बताएंगे. अभय आईआईटी-खड़गपुर के स्टूडेंट रह चुके हैं और आपने उन्हें स्टार प्लस की लोकप्रिय धारावाहिक सिया के राम में एक्टिंग करते जरूर देखा होगा. उन्होंने 185वीं रैंक के साथ यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास की थी. आईपीएस अधिकारी अभय डागा महाराष्ट्र रहने वाले हैं और जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राजेंद्र और डॉ मीना डागा के बेटे हैं.
यह भी पढ़ें- UPSC IFS टॉपर कनिका अनभ के माता-पिता क्या करते हैं? 2 बार इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद भी नहीं हुआ था सिलेक्शन
अभय ने अपनी स्कूली शिक्षा बीवीबी लॉयड्स, विद्या निकेतन स्कूल, वर्धा से पूरी की. इसके बाद अभय को भारत के सबसे प्रसिद्ध इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक आईआईटी खड़गपुर में एडमिशन मिला. यहां उन्होंने कंप्यूटर साइंस ब्रांच के साथ इंजीनियरिंग की. पढ़ाई के दौरान ही उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में जागी और उन्होंने थिएटर और नाटक में काम करना शुरू किया. वह लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'सिया के राम' में भी दिखाई दिए.
यह भी पढ़ें- कौन हैं भारत की पहली दृष्टिहीन महिला IAS अफसर? 2 बार क्रैक की UPSC, बिना कोचिंग इस स्ट्रैटजी से की तैयारी
माइक्रोसॉफ्ट की मोटी सैलरी वाली जॉब छोड़ कर यूपीएससी की तैयारी
साल 2018 में अभय ने माइक्रोसॉफ्ट में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर जॉइन किया. हालांकि 2021 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देने का फैसला किया. अपनी कड़ी मेहनत और लगन से अभय ने आखिरकार 2023 में यूपीएससी की सीएसई परीक्षा 185वीं रैंक के साथ पास की. वह वर्तमान में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में कार्यरत हैं. आईआईटी से अभिनय और अंततः आईएएस अधिकारी बनने तक अभय का सफर उनकी बहुमुखी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है. उनकी कहानी कई लोगों को दृढ़ता और कड़ी मेहनत के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.