Advertisement

Haryana Board Results 2025: कब जारी होंगे हरियाणा बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे? यूं कर पाएंगे चेक

HBSE जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है. यहां जानें हरियाणा बोर्ड के नतीजों से जुड़ी अपडेट्स....

Latest News
Haryana Board Results 2025: कब जारी होंगे हरियाणा बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे? यूं कर पाएंगे चेक

CBSE Class 10 Supplementary Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

Haryana Board Results 2025: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर सकता है. अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स एक बार परिणाम जारी होने के बाद अपने रोल नंबर, जन्म तिथि और दूसरे डिटेल्स का इस्तेमाल करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे. हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर अपलोड किए जाएंगे.

इस साल कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 28 फरवरी से 19 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं. पिछले साल एचबीएसई 10वीं के नतीजे 13 मई को घोषित किए गए थे, जिसमें कुल 95.22 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. वहीं कक्षा 12वीं के नतीजे 30 अप्रैल को घोषित किए गए थे, जिसमें कुल 85.31 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. दिलचस्प बात यह है कि कक्षा 10वीं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया और उनका पास प्रतिशत 96.32 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.22 प्रतिशत रहा. हालांकि कक्षा 12वीं में छात्रों ने 88.14 प्रतिशत की सफलता दर के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि छात्राओं का पास प्रतिशत 82.52 प्रतिशत रहा था.

यह भी पढ़ें- कौन हैं कर्नल सोफिया कुरैशी के फौजी शौहर? किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं दोनों की प्रेम कहानी

कब आएंगे हरियाणा बोर्ड के नतीजे

पिछले सालों के ट्रेंड के अनुसार 10वीं कक्षा का रिजल्ट 10 मई से 12 मई के बीच घोषित होने की उम्मीद है, जबकि 12वीं कक्षा का रिजल्ट 15 मई के आसपास आने की उम्मीद है. फिर भी बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीखों पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. एचबीएसई 10वीं और 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाने की उम्मीद है. रिजल्ट की घोषणा से पहले स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके  एचबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- मॉडलिंग, फैशन डिजाइनिंग और भी बहुत कुछ..., जानें कौन हैं और क्या करती हैं कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन

हरियाणा बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे कैसे चेक करें-

स्टेप 1: आधिकारिक साइट bseh.org.in पर जाएं.
स्टेप 2: वर्तमान नोटिफिकेशन के अंतर्गत 'HBSE Secondary Result 2025' या 'HBSE Senior Secondary Result 2025' पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और जन्म तिथि भरें.
स्टेप 4: कैप्चा वेरिफाई भरें और 'सबमिट' बटन दबाएं.
स्टेप 5: भविष्य में इस्तेमाल के लिए अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

हरियाणा बोर्ड का ऑनलाइन रिजल्ट प्रोविजनल है. स्टूडेंट्स को रिजल्ट के ऐलान के कुछ दिनों बाद अपने संबंधित स्कूलों से अपनी ओरिजनल मार्कशीट हासिल करनी होगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement