एजुकेशन
Haryana HBSE 12th Result 2026, bseh.org.in: हरियाणा बोर्ड इंटरमीडिएट के नतीजे जारी हो गए हैं, जानें इस साल कितने परसेंट स्टूडेंट्स हुए पास और किसने कितने नंबर लाकर किया टॉप...
HBSE 12th Result 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने सीनियर सेकेंडरी और ओपन स्कूल के नतीजे जारी कर दिए हैं. एचबीएसई के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार भिवानी के हेडक्वॉर्डर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजे जारी किए. जो स्टूडेंट्स हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में बैठे थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
हरियाणा बोर्ड की इंटरमीडिए की परीक्षाएं 25 फरवरी से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं, जिसमें राज्य भर में कक्षा 12 की परीक्षा के लिए कुल 2,95,478 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इसमें से 2,05,618 स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जबकि 10,498 स्टूडेंट्स फेल हुए हैं. इस साल हरियाणा बोर्ड से 84.67% स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जिसमें से 87.97% लड़कियां और 81.45% लड़के पास हुए हैं.
यह भी पढ़ें- भारत का सबसे छोटा नेशनल हाईवे कौन-सा है? जानें कितनी है इसकी लंबाई और क्यों है खास
हरियाणा बोर्ड इंटरमीडिएट की आर्ट्स स्ट्रीम का पास परसेंट 82.60%, साइंस स्ट्रीम का पास परसेंट 90.08% और कॉमर्स स्ट्रीम का पास परसेंट 88.20% रहा. अगर जिलेवार प्रदर्शन की बात की जाए तो जिला चरखी दादरी टॉप पर और नूंह सबसे नीचे रहा. ओपन स्कूल के स्टूडेंट्स का पास परसेंट 69.57% रहा. ओपन से हरियाणा बोर्ड में 2,642 स्टूडेंट्स परीक्षा में बैठे थे जिनमें से 1,838 स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा पास की.
स्टूडेंट्स अपना हरियाणा बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- एचबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं.
- Senior Secondary Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और सभी जरूरी डिटेल्स एंटर करें और सबमिट करें.
- आपका रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड कर लें.
हरियाणा बोर्ड ने जानकारी दी है कि ऑनलाइन डाउनलोड होने वाली मार्कशीट प्रोविजन होगी. स्टूडेंट्स को अपने स्कूलों से अपना ओरिजनल स्कोरकार्ड मिलेगा. अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.