Advertisement

Haryana CET Answer Key 2025: HSSC ने जारी की CET 2025 की आंसर की, यहां जानें कैसे कर पाएंगे चेक

CET 2025 की ऑफिशियल आंसर की जारी हो चुकी है, जिन्होंने भी इसकी परीक्षा दी थी, वे इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
Haryana CET Answer Key 2025: HSSC ने जारी की CET 2025 की आंसर की, यहां जानें कैसे कर पाएंगे चेक

JEE Mains Session 2

Add DNA as a Preferred Source

Haryana CET Answer Key 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET 2025 की ऑफिशियल आंसर की जारी कर दी है. जिस कैंडिडेट्स ने यह परीक्षा दी थी, वे HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट www.hssc.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं और चेक कर सकते हैं कि उन्होंने कितने सवालों का सही जवाब दिया है. 

हरियाणा CET 2025 की परीक्षा 26 और 27 जुलाई को हरियाणा के 21 जिलों में 2 शिफ्ट में आयोजित की गई थी. पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 11:45 बजे तक हुई थी और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:15 बजे से शाम 5:00 बजे तक हुई थी.

अगर उम्मीदवारों को आंसर की में कोई गलती मिलती है तो वे ऑब्जेक्शन विंडो का उपयोग करके आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. सब्जेक्ट एक्सपर्ट सभी आपत्तियों की समीक्षा करेंगे. यदि कोई सुधार स्वीकार किया जाता है तो एक फाइनल आंसर की जारी की जाएगी. CET 2025 का रिजल्ट फाइनल आंसर की पर आधारित होगा.

Haryana CET Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?

- ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं
- CET 2025 Answer Key के लिए लिंक पर क्लिक करें.
- अपने लॉगइन डिटेल्स एंटर करें.
- आपकी आंसर की आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी.
- अपनी आंसर की का पीडीएफ डाउनलोड करें और सेव करें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement